बलिया जिले में 13 साल के किशोर ने ढाई साल की बालिका संग किया दुष्कर्म, पूछताछ में पुलिस के उड़े होश

बलिया जिले में एक किशोर द्वारा एक बालिका सँग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि दुष्कर्म से पूर्व उसने अश्लील वीडियो भी देखी थी। यह जानकर पुलिस के होश उड़ गए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 10:08 PM (IST)
बलिया जिले में 13 साल के किशोर ने ढाई साल की बालिका संग किया दुष्कर्म, पूछताछ में पुलिस के उड़े होश
बलिया जिले में एक किशोर द्वारा दुष्कर्म की घटना से लोगों के होश उड़ गए हैं।

बलिया, जेएनएन। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही ढाई वर्षीय बालिका के 13 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं । पुलिस द्वारा किशोर को गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान  न्यायालय व पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गत बुधवार को स्थानीय थाना में एक तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी ढाई वर्ष की नातिन, (पुत्री की पुत्री) हमारे यहां रहती है । मंगलवार की सायं एक किशोर खेलते समय बालिका को बहला फुसला कर घर से थोड़ी दूर ले गया तथा दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी तिवारी मौके पर पहुंचे तथा घटना के बाबत पूछताछ की।

इस बाबत एस एच ओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तत्काल 376 /AB आई पी सी व 5 M पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर आरोपी किशोर को गुरूवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुखबिर की सूचना पर टी एस बंधा के पास एक जगह से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में किशोर ने अश्लील वीडियो देखने के बाद दुष्कर्म की बात स्वीकार की तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

chat bot
आपका साथी