आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा-कारतूस किया बरामद

पुलिस से घिरे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तार से बचने को गोली चला दी। फायरिंग के कारण एकबारगी पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि बदमाश ने भागने की कोशिश की तो दुबारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:52 AM (IST)
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा-कारतूस किया बरामद
पुलिस से घिरे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तार से बचने को गोली चला दी।

आजमगढ़, जेएनएन। पुलिस से घिरे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित ने गिरफ्तार से बचने को गोली चला दी। फायरिंग के कारण एकबारगी पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि बदमाश ने भागने की कोशिश की तो दुबारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

कप्तानगंज अंतगर्त देवरिया गांव निवासी राजनाथ चौहान उर्फ रन्ना समेत चार लोगों के खिलाफ तीन जून को सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सिरफिरे युवकों पर घर से किसी कार्यवश निकली किशोरी को तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप था। पुलिस ने पाक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी कि इंस्पेक्टर देवानंद को मुखबिर ने सोमवार की रात एक आरोपित के बारे में सटीक जानकारी दे दी थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना मुताबिक ग्राम हेतूगंज में दबिश दी तो गिरफ्तारी से बचने को राजनाथ ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने खुद को बचाते हुए आरोपित को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस ने हमला करने का भी एक केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी