MLC Election 2020 Varanasi : एमएलसी चुनाव प्रेक्षक अजय सिंह का निधन,मणिकर्णिकाघाट पर अंत्येष्टि

एमएलसी चुनाव में शिक्षक सीट के लिए नियुक्त प्रेक्षक आइएएस अजय कुमार सिंह का शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे देहांत हो गया। शाम को मणिकर्णिकाघाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। घाट पर पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर दिया गया।मुखाग्नि उनके बेटे यशवर्धन ने दी।

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:36 PM (IST)
MLC Election 2020 Varanasi : एमएलसी चुनाव प्रेक्षक अजय सिंह का निधन,मणिकर्णिकाघाट पर अंत्येष्टि
प्रेक्षक आइएएस अजय कुमार सिंह का शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे देहांत हो गया।

वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रेक्षक आइएएस अजय कुमार सिंह का शनिवार को निधन हो गया। एक दिन पहले सर्किट हाउस से मार्निंग वाक के लिए निकलते समय वे हृदयाघात हुआ था। स्थानीय एक निजी अस्पताल की आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान सुबह लगभग 9.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम को मणिकर्णिकाघाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे यशवर्धन ने दी। इससे पहले गंगा घाट पर पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अजय कुमार सिंह (48) को शुक्रवार की सुबह साढ़े साढ़े आठ बजे अचानक सर्किट हाउस में बेहोश होने के बाद शुभम हास्पिटल लाया गया था, जहां उन्हे वेल्टीनेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम जारी मेडिकल बुलिटेन में उनकी हालत चिंताजनक बताई थी। आइएएस अजय कुमार की पत्नी और पूर्व गृह सचिव आइएएस नीना शर्मा आगरा खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन की प्रेक्षक बनायी गयी थीं।  पति की गम्भीर हालत के बाद शासन द्वारा उन्हें कन्नौज से हेलीकाप्टर से वाराणसी भेजा गया था।

पटना के रहने वाले अजय कुमार सिंह 1998 बैच के आइएएस आफिसर थे। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे । उनकी पत्नी नीना शर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। एक 15 वर्ष का पुत्र है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने  बताया कि आज शाम 4 बजे मणिकर्णिका घाट पर अजय कुमार सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कि जायेगी।

आब्जर्वर अजय कुमार की तबीयत शुक्रवार की सुबह अचानक बिगड़ गई थी आनन-फानन उन्हें मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। शनिवार सुबह से ही उनको दिल्ली ले जाने की कवायद शुरू हो गई थी। हास्पिटल से एयरपोर्ट ले जाने के लिए बीएचयू की एम्बुलेंस भी हास्पिटल पहुंच गई थी। कल सर्किट हाउस में अचानक तबीयत खराब होने पर उनको शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उधर, आइएएस अजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ दी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने  शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शिक्षक कोटे की सीट के लिए बतौर आब्जर्वर लखनऊ से आए आइएएस अधिकारी अजय सिंह शुक्रवार को सर्किट हाउस से मार्निंग वाक के लिए निकलते अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। डाक्टरी जांच में ह्रदयाघात की पुष्टि हुई। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आइसीयू में रखा गया था। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डीएम, कमिश्नर, सीएमओ समेत जिले के शीर्ष अफसर मतगणना छोड़ अस्पताल पहुंचे थे। एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाने की भी कवायद चल रही थी। हालांकि उनकी स्थिति को देखते हुए दिल्ली के साथ ही बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञों ने भी एयर एंबुलेंस से ले जाने से मना कर दिया।

सीएमओ डा. वीबी सिंह के अनुसार अजय कुमार सिंह को ह्रदयाघात के साथ ही न्यूरो, रीनल व गुर्दा संबंधित भी समस्या रही। वहीं देर शाम प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर होने की जानकारी दी गई थी। निजी अस्पताल के साथ ही बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे। अजय कुमार सिंह 1999 बैच के आइएएस अधिकारी रहे।

chat bot
आपका साथी