Mission UP 2022 : जनता को कांग्रेस से जोड़ने के लिए 'प्रतिज्ञा यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, वाराणसी के पदाधिकारियों को मिला दिशा-निर्देश

Mission UP 2022 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के सलाहकारों और रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक किया। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ऑनलाइन शामिल हुए। चुनाव के अभियानों पर उन्होंने गहन मंथन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 05:29 PM (IST)
Mission UP 2022 : जनता को कांग्रेस से जोड़ने के लिए 'प्रतिज्ञा यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, वाराणसी के पदाधिकारियों को मिला दिशा-निर्देश
टीम के समक्ष यात्रा रूट को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्‍तुत करतीं प्रियंका गांधी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी के सलाहकारों और रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक किया। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ऑनलाइन शामिल हुए। इस बैठक में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के अभियानों पर उन्होंने गहन मंथन किया। अभी तक पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की जमीनी हकीकत को भी उन्होंने परखा। बैठक के दौरान यह भी निर्णय हुआ कि चुनावी अभियान शुरू करने का यह सही समय है। कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का लिया निर्णय है। इस यात्रा को कांग्रेस ने ' हम वचन निभाएंगे' का नाम दिया है। कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उप्र में यात्रा निकालने का लिया निर्णय है।

यह यात्रा 12 हजार किलोमीटर तक की होगी। यह यात्रा प्रदेश के बड़े कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। इस बैठक में उन्होंने  प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया है। उन्होंने सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह लेकर यात्रा का रूट और मुद्दों को तय किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार पुरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाह रही हैं। उन्होंने यात्रा रूट को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया।

यात्रा के बहाने संभावित उम्मीदवारों की तैयारी की भी होगी जांच

कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह प्रदेश के इस विधानसभा चुनाव को खोना नहीं चाहती है। वह जनता के हर मुद्दों पर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के हर गांव में अपनी विचारधारा से लोगों को जोड़ने की कोशिश में जुटी है। माना यह भी जा रहा है कि इस यात्रा के बहाने ही पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की जनता के बीच कितनी पैठ है इसका भी आंकलन किया जाएगा। उसके बाद टिकट दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी