मिशन यूपी 2022 : पन्ना प्रमुख बनेंगे भाजपा की जीत का आधार, हैश टैग संग किया जा रहा पोस्ट

भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान आठ अक्टूबर से प्रारंभ हो गया। काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर भाजपा काशी क्षेत्र में अभियान की शुरुआत कर दी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:10 AM (IST)
मिशन यूपी 2022 : पन्ना प्रमुख बनेंगे भाजपा की जीत का आधार, हैश टैग संग किया जा रहा पोस्ट
भाजपा का 'मैं भी पन्ना प्रमुख' अभियान आठ अक्टूबर से प्रारंभ हो गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा का 'मैं भी पन्ना प्रमुख' अभियान आठ अक्टूबर से प्रारंभ हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर भाजपा काशी क्षेत्र में अभियान की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित बड़े पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि तक पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश में 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जोडऩे का काम कर रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी 15 अक्टूबर तक अति सक्रिय रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर पन्ना प्रमुख काम कर रहे हैं। मतदाताओं से सीधे संपर्क कर संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का आधार बनेगी। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत बनाना है।

हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने को भाजपा से जोडऩा है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय कहते हैं कि 'सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार' का संकल्प लेकर पन्ना प्रमुख कार्य कर रहे हैं। मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ इंटरनेट मीडिया पर सेल्फी के साथ अपलोड कर रहे हैं। 'भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख' के हैशटैग के साथ संदेश भी पोस्ट की जा रहा है। इसके तहत वरिष्ठ नेतागण और पार्टी सदस्य अपने 30 सेंकेड के वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान में प्रदेश भर के भाजपा परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हो कर भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रत्येक पन्ना प्रमुख अब से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोडऩे प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी