मिशन यूपी 2022 : महंगाई से त्रस्त जनता कांग्रेस को देख रही है मजबूत विकल्प के रूप में

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और यूपी सह-प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि हर गांव-शहर हर गली कस्बा चट्टी चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता दस्तखत दे रहे है। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। जनजन को जोड़ने का क्रम पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 10:39 AM (IST)
मिशन यूपी 2022 : महंगाई से त्रस्त जनता कांग्रेस को देख रही है मजबूत विकल्प के रूप में
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है पार्टी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर 'जय भारत महासंपर्क अभियान' के तहत 75 घंटे जनता के बीच प्रवास के क्रम में शुक्रवार को दूसरे दिन जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अस्सी भदैनी वार्ड नंबर 55 में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, प्रदेश सरकार की विफलताओं, महिलाओं की सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण, अधिवक्ता, मांझी, बुनकर समाज में सरकार के प्रति असंतोष है।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और यूपी सह-प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि हर गांव-शहर, हर गली, कस्बा, चट्टी चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता दस्तखत दे रहे है। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। जनजन को जोड़ने का क्रम पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। जनता का सरकार के प्रति अंसतोष दिख रहा है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि अब उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन के रास्ते निकल पड़ी है। जनता कांग्रेस को मजबूत विकल्प के तौर पर देख रही है। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तरफ लगातार बढ़ते हुए हाथ इस बात का संकेत दे रहे हैं कि पूरे प्रदेश में सड़क हो या सदन जनता के हक अधिकार की अगर कोई लड़ाई लड़ सकता है जनमुद्दों पर अगर कोई खड़ा है तो वह कांग्रेस पार्टी है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, संचालन चंचल शर्मा, स्वागत विकास दुबे और विनीत तिवारी व धन्यवाद मित्तल साहनी ने दिया।

chat bot
आपका साथी