Mission UP 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने वाराणसी में किया मंथन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी बुधवार को काशी दौरे आए। इस दौरान उन्होंने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जमीनी हकीकत को परखने के लिए बैठक किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:20 PM (IST)
Mission UP 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने वाराणसी में किया मंथन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी बुधवार को काशी दौरे आए।

वाराणसी, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी बुधवार को काशी दौरे आए। इस दौरान उन्होंने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जमीनी हकीकत को परखने के लिए बैठक किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी बूथ अध्यक्ष बनाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष की होगी। यूपी अब बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

प्रदेश की योगी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों-रीतियों से जन-जन को वाकिफ कराया जाए। संगठन को और गतिशील बनाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी, पार्षदगण, वार्ड प्रभारियों, पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों से विस्तार पूर्वक चर्चा किया। बैठक के बाद महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। इस दौरान

प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्रा, मनीष चौबे, सीताराम केशरी, मनीष मोरोलिया थे।

chat bot
आपका साथी