Mission UP 2022 : विंध्य कारिडोर के बहाने 2022 के लिए अमित शाह और योगी आदित्‍यनाथ ने जनता से मांगा आशीर्वाद

गृहमंत्री अमित शाह विंध्य कारिडार के बहाने चुनावी चाल चल गए। उन्होंने 2022 में जनता से बीजेपी को आशीर्वाद देने की अपील की। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास करने के लिए योगी का दोबारा आना जरूरी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:20 PM (IST)
Mission UP 2022 : विंध्य कारिडोर के बहाने 2022 के लिए अमित शाह और योगी आदित्‍यनाथ ने जनता से मांगा आशीर्वाद
मीरजापुर के जीआइसी मैदान में सभा स्थल पर गृहमंत्री अमित शाह को मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट करते मुख्यमंत्री योगी।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। गृहमंत्री अमित शाह विंध्य कारिडार के बहाने चुनावी चाल चल गए। उन्होंने 2022 में जनता से बीजेपी को आशीर्वाद देने की अपील की। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास करने के लिए योगी का दोबारा आना जरूरी है। इसलिए योगी की सरकार को अपना पूर्ण बहुत देकर सरकार बनाने का कार्य करें, जिससे यहां से माफिया राज समाप्त हाे सके, उद्योग लग सके और शिक्षा का स्तर बढ़ सके। इसके लिए सभी को एक जुट होकर इनके हाथों को मजबूत करना पड़ेगा, तभी यह संभव हो सकता है।

गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विंध्याचल में विंध्य कारिडोर का शिलान्यास व काली खोह अष्टभुजा पर आने जाने के लिए बने रोप-वे का उदघाटन करने जनपद में आए थे। इस दौरान उन्होंने नगर के महुवरिया स्थित जीआइसी में एक जनसभा का संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि इस जनपद का विकास सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। इससे पहले की सरकारों ने यहां के लोगों के लिए कुछ नही किया है। यही कारण रहा कि यह जनपद आज भी पिछड़ा है।

योगी मुख्यमंत्री बनते ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए। यहां फैली दुर्व्यव्यस्था देखकर उन्होंने उसी दिन निर्णय ले लिया था कि मां विंध्यवासिनी के मदिर का विस्तारीकरण होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में बात कर प्रदेश के 403 जनपदों में मौजूद आस्था के केंद्रों का जीर्णाेद्धार कराने की बात कही। उनके इस अटल फैसले को देखते हुए प्रधानमंत्री ने इसका कारण पूछा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन के अपार संभावनाए हैं। उत्तर प्रदेश विदेशी पर्यटकों के आने में देश में तीसरे स्थान पर है जबकि देश के लोगों के प्रदेश में घुमने के लिए आने में पहले स्थान है। इसलिए इन आस्थावान जगहों का सुंदरीकरण कराना अति आवश्यक है। इससे रोजगार के साथ साथ इन मंदिरों का विकास भी होगा। यह देख पीएम ने इसकी अनुमति दे दी और कार्य कराने के लिए सहयोग भी करने का आश्वासन दिया। इसी का परिणाम है कि आज विंध्य क्षेत्र विकास की ओर जा रहा है। उन्होंने जनता से आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी