Mission Shakti : वाराणसी में पांच शोहदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,सौ को दी सख्त हिदायत

वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीत पाठक के निर्देशन में में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पांच शोहदों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर 100 शोहदों को दी सख्त हिदायत दी गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:46 PM (IST)
Mission Shakti : वाराणसी में पांच शोहदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,सौ को दी सख्त हिदायत
मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देतीं पुलिस कर्मी।

वाराणसी, जेएनएन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीत पाठक के निर्देशन में में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति" अभियान के अन्तर्गत पांच शोहदों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर 100शोहदों को दी सख्त हिदायत दी गई।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं,बालिकाओं के बीच जाकर पोस्टर,बैनर,पम्पलेट,आडियो,विडियो क्लिप के माध्यम से सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों (112,1098,1090,181,1076,108,102) की जानकारी देकर जागरूक किया गया।  विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति पुलिस टीम जागरुकता अभियान चलाते हुए 184 स्थानों पर प्रचार-प्रसार कर कुल 4895 महिलाओं,बालिकाओं को जागरुक किया गया। मिशन शक्ति से सम्बन्धित 925 पर्चे वितरित किये गये। एण्टीरोमियो स्क्वाड द्वारा कुल 180 स्थानों पर भ्रमण, चेकिंग करते हुए कुल 1672 महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया।

chat bot
आपका साथी