मिशन शक्ति अभियान : वाराणसी में महिलाओं की परेशानी जानने के लिए पुलिस बनाएगी वाट्सएप ग्रुप

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए सदर सर्किल की रोहनिया जंसा व लोहता पुलिस अब विशेष वाट्सएप ग्रुप बनाएगी। पुलिस ऐसे स्वयंसेवी भी तैयारी करेगी जो पीडि़त से बातचीत कर उन्हेंं पुलिस में शिकायत करने के लिए तैयार कर सके।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:38 PM (IST)
मिशन शक्ति अभियान : वाराणसी में महिलाओं की परेशानी जानने के लिए पुलिस बनाएगी वाट्सएप ग्रुप
महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए वाराणसी पुलिस अब विशेष वाट्सएप ग्रुप बनाएगी।

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नित नई कवायद की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत इसी सिलसिले में हो चुकी है। इस क्रम में महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को जानने के लिए सदर सर्किल की रोहनिया, जंसा व लोहता पुलिस अब विशेष वाट्सएप ग्रुप बनाएगी। इस ग्रुप का संचालन महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी ही करेंगी। इसमें इलाके की ऐसी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो अन्य महिलाओं की बात पुलिस तक पहुंचा सकें। पुलिस ऐसे स्वयंसेवी भी तैयारी करेगी, जो पीडि़त से बातचीत कर उन्हेंं पुलिस में शिकायत करने के लिए तैयार कर सके।

यह जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डाक्टर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों के प्रभारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इस संबंध में उन्होंने अपने परिक्षेत्र के लोहता, जंसा, रोहनिया थाने पर महिला हेल्प डेस्क की बैठक ली है। उन्होंने बताया कि लोहता में ज्ञान देवी, जंसा में पूजा देवी व रोहनिया में श्वेता तिवारी को हेल्प डेस्क इंचार्ज बनाया गया है। बताया कि पहले चरण में ट्रेनिंग और मूलभूत जरूरतों पर जोर दिया गया है। वाट्स एप ग्रुप के जरिए हम महिलाओं से जुड़ी एक-एक समस्या और शिकायतों पर गहनता से जांच कर बेहतर माहौल और सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इससे इलाके में महिलाओं पर होने वाले अपराधों के बारे में पता चल पाएगा। अपराध से जुड़े पहलुओं का भी अध्ययन किया जाएगा जिससे उसे जड़ से दूर करने में मदद मिलेगी। इसके लिए महिला हेल्प डेस्क की मदद भी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी