मीरजापुर पंचायत चुनाव परिणाम : रिक्त 1975 सदस्य ग्राम पंचायत, चार क्षेत्र पंचायत व एक प्रधान का परिणाम घोषित

पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को हुई। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजय संग प्रमाण पत्र मिलते ही प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे। समर्थकों ने माला पहनाकर बधाई दी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:57 PM (IST)
मीरजापुर पंचायत चुनाव परिणाम : रिक्त 1975 सदस्य ग्राम पंचायत, चार क्षेत्र पंचायत व एक प्रधान का परिणाम घोषित
हलिया ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना करते कर्मी

मीरजापुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत उप चुनाव के लिए मतगणना सोमवार को हुई। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजय संग प्रमाण पत्र मिलते ही प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे। समर्थकों ने माला पहनाकर बधाई दी।

जनपद में पंचायत चुनाव के बाद रिक्त एक प्रधान, 1975 सदस्य ग्राम पंचायत, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए चुनाव हुआ। विकास खंड छानबे 68 खैरा, हलिया 113 मटिहरा दो, राजगढ़ 96 धनसिरिया दो और सिटी 47 अर्जुनपुर अघौली के लिए उप चुनाव हुआ। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए राजगढ़ में 204, पटेहरा कला में 168, नरायनपुर में 217, जमालपुर में 203, सीखड़ में 122, मझवां में 102, सिटी में 174, कोन में 71, छानबे में 320, लालगंज में 193 और हलिया में 201 सहित कुल 1975 रिक्त पदों के लिए चुनाव में लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। विकास खंड सिटी के ग्राम पंचायत अर्जुनपुर, अघौली के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 47 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक मुख्यालय पर मतगणना हुई। राधा देवी को 501 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गिरिजाशंकर को 198 मत मिले हैं। राधा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गिरजा शंकर को 303 मतों से पराजित किया। आरओ निमेश कुमार पांडेय नेप्रमाण पत्र दिया। एआरओ कृष्ण कुमार सिंह, बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, बीसी मनीष पांडेय रहे।

लवकुश बने क्षेत्र पंचायत सदस्य

राजगढ़ : विकास खंड के धनसिरिया ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली हुए पद पर लवकुश सिंह पटेल ने 102 मतों से विजय हासिल की। नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश्वर सिंह की मौत के बाद धनसिरिया क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त हो गया था।मतगणना में लवकुश सिंह को 391 मत मिला। दूसरे स्थान पर शिव पूजन 289 मत प्राप्त किया। लवकुश सिंह को 102 मतों से विजय मिली। 83 ग्राम पंचायतों में 204 रिक्त वार्ड सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

सुमन सिंह बनी बीडीसी

गैपुरा : छानबे विकास खंड में हुए उप चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक व 10 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना सोमवार को हुई।

बीडीसी वार्ड 68 खैरा के लिए सुमन सिंह ने 355 मत प्राप्त किया और अपने प्रतिद्वंद्वी बिटोला देवी को 166 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ग्राम पंचायत बरबटा वार्ड 1 से कन्हैयालाल, 10 से राजकुमार, 11 से सरोजा देवी, 12 से विजय कुमार, 13 से शिव अचल बघेडा कला वार्ड 12 से चिंता देवी, सेमरी के वार्ड 2 से अनीता देवी, 5 से संगीता, 7 से राम जनक, 8 से शारदा प्रसाद ने जीत दर्ज की। बरबटा गांव में वार्ड 12 में रोमांचक मुकाबले में विजय कुमार 45 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंद्र बहादुर को एक मत से पराजित किया। आरओ मिथिलेश कुमार ने प्रमाण पत्र दिया। एआरओ अवनीश यादव, एडीओ पंचायत रविकांत ओझा रहे।

गीता बनी ग्राम पंचायत सदस्य

हलिया : स्थानीय विकास खंड के सात ग्राम पंचायत के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से ब्लाक सभागार में एक टेबल पर हुई। हलिया ग्राम पंचायत वार्ड नौ से गीता देवी, वार्ड 13 से निर्मला, मनिगढा वार्ड 11 से विजेंदर प्रसाद दूबे, हथेड़ा वार्ड एक से नगीना, वार्ड चार से रविता, वार्ड पांच से रामनरायन, ग्राम पंचायत बरी वार्ड दो से मीरा, ग्राम पंचायत देवहट वार्ड छः से संगीता, पंवारी कला वार्ड 10 से विद्या, वार्ड एक से पन्नालाल, वार्ड 13 से हरिश्चंद्र, ग्राम पंचायत ददरी वार्ड पांच से सीमा, वार्ड छह से सूरजनंदन निर्वाचित घोषित हुए हैं। आरओ केके सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। बीडीओ रामदरश चौधरी, एआरओ पवन सिंह, एसआई सुनील कुमार लक्ष्मीराम चंचल रहे।

chat bot
आपका साथी