पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने विंध्यवासिनी धाम में टेका मत्‍था, किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर में पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी धाम में मत्‍था टेका और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 01:18 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 01:18 PM (IST)
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने विंध्यवासिनी धाम में टेका मत्‍था, किया दर्शन-पूजन
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने विंध्यवासिनी धाम में टेका मत्‍था, किया दर्शन-पूजन
मीरजापुर, जेएनएन। पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने मां विन्ध्यवासिनी का विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। मंत्री ने मां विंध्यवासिनी को नारियल व चुनरी के साथ ही प्रसाद चढ़ाया।

इस दौरान मां के जयकारे के साथ घंट- घड़ियाल गूंजते रहे। इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल- मालाओं से मंत्री का स्वागत किया। साथ में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवा विधायक सुस्मिता मौर्य, जिला अध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, मनोरथ द्विवेदी, भावेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी