वाराणसी में अधेड़ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मल्‍लाह ने दिखाई तत्‍परता और बचाई जान

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट मालवीय पुल नंबर दो से शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला (55) ने गंगा में छलांग लगा दी। एक मल्‍लाह ने उसकी जान बचाई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:27 AM (IST)
वाराणसी में अधेड़ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मल्‍लाह ने दिखाई तत्‍परता और बचाई जान
वाराणसी में अधेड़ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मल्‍लाह ने दिखाई तत्‍परता और बचाई जान

वाराणसी, जेएनएन। आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट मालवीय पुल नंबर दो से शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला (55) ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि एक मल्‍लाह ने तत्‍परता दिखाई और महिला को डूबने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जब महिला ने छलांग लगाई तो पुल के नीचे मल्लाह गजानन माझी महेंद्र साहनी मछली पकड़ रहे थे। उन्‍होंने बिना देरी किए महिला को नदी से बाहर निकाल लिया और उससे आत्‍महत्‍या करने के कारण के बारे में पूछने लगे। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस को सूचित किया।  

महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने अस्‍पताल में कराया भर्ती

सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा निवासी तुलसी देवी ने राजघाट मालवीय पुल नंबर दो से गंगा दी में छलांग लगा दी। इस दौरान पानी में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। पुल के नीच मौजूद महेंद्र साहनी ने देखा कि कोई आत्‍महत्‍या करने की दृष्टि से नदी में कूद गया है। बिना समय गंवाए उन्‍होंने नदी में नाव लेकर उसके पांच पहुंचे और उसे सकुशल बाहर निकाल लिए। अधेड़ महिला को नाव पर बैठाकर किनारे ले आए। इसके बाद आदमपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर फैंटम नंबर 7 के सिपाही मौके पहुंचे और महिला से पूछताछ की। इसके बाद महिला को श्रीशिव प्रसाद गुप्त मंडली अस्पताल में इलाज के लिए गए। अभी महिला द्वारा गंगा में कूदने के कारण का पता नहीं चल सका है।

गंगा में कूदने जा रही महिला को बचाया

रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद चौकी अंतर्गत राजघाट पुल पर बीते 21 जून की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था जब एक महिला पुल पर बने रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूदने जा रहे थी। पुल पर सफाई कर रहे डोमरी गांव निवासी मंगल केवट ने महिला को पकड़ के नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को चौकी ले गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला सूजाबाद गांव की रहने वाली थी। जौनपुर में शादी हुई थी। ससुराल में विवाद के बाद न्यायालय में केस चल रहा है। इस कारण पिछले पांच साल से महिला सूजाबाद गांव मे अपने मायके में रहती हैं। परिजनों का कहना था कि कुछ माह से महिला काफी डिप्रेशन में है। तनाव ग्रसित होने के कारण ही उसने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की थी लेकिन मंगल केवट की वजह से उसका प्रयास असफल रहा था।

chat bot
आपका साथी