पीएम के जन्मदिन पर बनारस में मेगा अभियान, 222 केंद्रों पर 93 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रशासनिक स्‍तर पर तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि प्रशासन के स्‍तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं अब अभियान के तौर पर इसे पूरा करने के लिए टीम सक्रिय होने जा रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:49 AM (IST)
पीएम के जन्मदिन पर बनारस में मेगा अभियान, 222 केंद्रों पर 93 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रशासनिक स्‍तर पर वैक्‍सीनेशन की तैयारियां चल रही हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। टीकाकरण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जनपद में 93 हज़ार लाभर्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए पहली बार रिकार्ड 222 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से कोविन पोर्टल पर स्लाट खोले जाने के बाद से बुकिंग का क्रम जारी है। सुबह 10 बजे से निर्धारित केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रशासनिक स्‍तर पर तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि प्रशासन के स्‍तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं अब अभियान के तौर पर इसे पूरा करने के लिए टीम सक्रिय होने जा रही है। 

जिले में 17 सितंबर के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 152, शहरी क्षेत्र के 60, आठ वर्कप्लेस, एक-एक महिला व अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीका लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर ऑन स्पॉट नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। कहा अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं।

डीआइओ डा. वीएस राय ने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र के लिए भी स्लाट खोले जाएंगे। इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती हैं। वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी