Varanasi City Weather Update : अधिकतम पारा अब 45 डिग्री के करीब, दोपहर में लू का दौर शुरू

वातावरण में नमी का स्‍तर भी बढ़ा है। जबकि बीते चौबीस घंटों में सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। वातावरण में गर्मी के असर का यह आलम है क‍ि घरों में अब दोपहर में पंखे में भी राहत नहीं मिल पा रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:14 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:14 AM (IST)
Varanasi City Weather Update : अधिकतम पारा अब 45 डिग्री के करीब, दोपहर में लू का दौर शुरू
रुख एक बार फ‍िर से बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में नमी का स्‍तर भी बढ़ा है।

वाराणसी, जेएनएन। मौसम का रुख एक बार फ‍िर से बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में नमी का स्‍तर भी बढ़ा है। जबकि बीते चौबीस घंटों में सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। वातावरण में गर्मी के असर का यह आलम है क‍ि घरों में अब दोपहर में पंखे में भी राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार से दूसरा पखवारा अप्रैल का शुरू होने के साथ ही लू का व्‍यापक असर भी शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में लू के साथ ही दोपहर में तेज अंधड़ का भी दौर शुरू हो सकता है। वहीं हवाओं का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर भी रातों को और भी गर्म बनाएगा।     

अब पारा चालीस डिग्री को पार करने के बाद 45 डिग्री का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा भी उम्‍मीद है जल्‍द ही हासिल कर लेगा। इसके बाद पूर्वांचल में मानों आंच की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, पूर्वांचल के आसपास बादलों की मौजूदगी की वजह से वातावरण को राहत है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि लोकल हीटिंग की वजह से बादल और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है। जबकि वातावरण में नमी का कम स्‍तर बारिश की संभावनाओं को कम कर रहा है। 

मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का यही मिला जुला स्‍वरूप बना रहेगा। वातावरण में गर्मी का स्‍तर बढ़ने के साथ ही स्‍थानीय परिस्थितियां अंधड़ और आंधी का दौर भी बनाए रखेंगी। गुरुवार की सुबह भी आसमान साफ रहा और सुबह ठंडी हवाएं चलीं। दिन चढ़ा तो सुबह आठ बजे के बाद धूप की आंच से तपिश का स्‍तर भी बढ़ गया। दोपहर से पूर्व 11 बजे के करीब ही अब गर्मी मानो चरम पर नजर आने लग रही है। 

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 42.6 पर दर्ज किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 27 फीसद और न्‍यूनतम 21 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल के आसपास बादलों की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि बारिश की संभावना से इंकार किया है।  

chat bot
आपका साथी