वाराणसी में नाले की सफाई में यह होगी लापरवाही तो बारिश में कई इलाके डूब जाएंगे

बारिश से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई कार्य शुरू कर दिया है। इस बार कार्य ठेके पर नहीं हो रहा है। बड़े नालों की सफाई नगर निगम का इंजीनियरिंग विभाग करा रहा है तो नालियों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग संभाल रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 01:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 01:52 PM (IST)
वाराणसी में नाले की सफाई में यह होगी लापरवाही तो बारिश में कई इलाके डूब जाएंगे
बारिश से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई कार्य शुरू कर दिया है।

वाराणसी, जेएनएन। बारिश से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई कार्य शुरू कर दिया है। इस बार कार्य ठेके पर नहीं हो रहा है। बड़े नालों की सफाई नगर निगम का इंजीनियरिंग विभाग करा रहा है तो नालियों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग संभाल रहा है। मानक है कि सिल्ट निकाल कर तल्ली झाड़ सफाई की जाए यानी नाले की टहलती में एक इंच भी सिल्ट नहीं हो, लेकिन सफाई कार्य हवा-हवाई हो रहा है। जिन इलाकों में नगर निगम ने नाला सफाई की है उन इलाके में ऊपर तक अब भी सिल्ट जमा है। बानगी के तौर पर पांडेयपुर नाला को देखा जा सकता है। भक्ति नगर गेट नंबर एक के पास नाला सफाई हुई है। मशीन से सिल्ट निकालते नगर निगम ने फोटो भी शेयर की है लेकिन अब भी नाला सिल्ट से भरा है।

नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित कुल 131 छोटे बड़े नाल हैं। जिसकी कुल लंबाई 75891.75 मीटर है। इसकी सफाई का कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व सम्पन्न करने के लिए नगर निगम प्रशासन दकी ओर से कमर कस ली गयी है। नगर आयुक्त  गौरांग राठी के निर्देश पर पूरे नगर में स्थित कुल 131 नालों में सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जैतपुरा वार्ड स्थित 7 नालों में एक नाले की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  शेष 6 नालों में कार्य 70 प्रतिशत सफाई किया गया है। कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार शिवपुर वार्ड में 17, सिगरा वार्ड में 24 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है।

सारनाथ वार्ड में 27 नालों में  8 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पर सफाई का कार्य प्रगति पर है। आदमपुर वार्ड में स्थित 4 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खोजवां वार्ड में कुल 8 नालों में से 2 के सफाई का कार्य पूर्ण हो गए हैं। शेष 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। नगवां वार्ड में कुल 7 नालों में 6 पर सफाई कार्य पूर्ण हो गया है। एक नाले की सफाई का कार्य मशीन के माध्यम से कराया जाना है। सिकरौल वार्ड  स्थित 15 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है। भेलूपुर वार्ड में 2 में से एक पूर्ण हो गया है तथा एक नाले की सफाई का कार्य प्रगति पर है। नदेसर वार्ड में स्थित 10 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है। 

नगर निगम की ओर से अब तक कुल 21 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष पर कार्यवाही प्रगति पर है। साथ ही साथ सिल्ट भी उठाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त गौरांग राठी की ओर से शहर में सम्मिलित गांवों में स्थित नालों के सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है  सर्वे के उपरांत इन क्षेत्रों में भी नाला सफाई का कार्य कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी