गाजीपुर से लोकसभा टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा

रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह गाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे, यदि गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:46 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 06:19 PM (IST)
गाजीपुर से लोकसभा टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा
गाजीपुर से लोकसभा टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा

वाराणसी, जेएनएन।रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह गाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। अगर गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल में चुनाव जीतने के बाद जो लाभ हुआ है वह आगे भी जारी रहेगा। पूर्वांचल विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा।    

गुलाब बाग स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के पथ पर देश को आगे लेकर गई है। जिसका परिणाम हुआ कि विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया और 6वें स्थान पर पहुंच गई। वह दिन भी दूर नहीं है जब इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व की 5वीं अर्थ व्यवस्था बन जाए। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा डर नहीं रही है। पहले जो भी गठबंधन हुए थे उसका हश्र देश की जनता ने देखा है।

बंगाल की दीदी, कांग्रेस के शहजादे, यूपी की बहन जी से संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता। विपक्षी पार्टियां महत्वाकांक्षाओं के लिए चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव बाद इनके बीच तलवारें खींच जाएंगी। हाल ही में तीन राज्यों में मिली हार पर कहा कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अंतर होता है। यह भी सत्य है कि इन तीनों राज्यों में भाजपा हारी नहीं है बल्कि कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

राम मंदिर निर्माण को लेकर मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र से बंधी हुई है। सब चाहते है कि राम मंदिर बने। विधिक व कानूनी तरीके से मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने सामान्य श्रेणी के लोगों के लिए 10 फीसद का आरक्षण व्यवस्था को राजनीति से प्रेरित निर्णय के आरोपों को खारिज करते हुए समाज के एक वर्ग के लिए सरकार का बड़ा कदम बताया। मनोज सिन्हा ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना बड़ी बात है। 

chat bot
आपका साथी