गाजीपुर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अंधऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे उनका हवाई जहाज एयरपोर्ट पर लैंड किया। स्वागत के लिए वहां सैकड़ों लोग प्रतीक्षा में खड़े थे लेकिन बहुत कम लोगों से ही मिले।

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 01:57 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:16 PM (IST)
गाजीपुर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अंधऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

गाजीपुर, जेएनएन। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अंधऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे उनका हवाई जहाज एयरपोर्ट पर लैंड किया। स्वागत के लिए वहां सैकड़ों लोग प्रतीक्षा में खड़े थे लेकिन बहुत कम लोगों से ही मिले और लौटते समय मिलने का वादा कर अपने पैतृक गांव मोहनपुरवा के लिए सड़क मार्ग से निकल गए।

इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। मोहनपुरवा में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित लंका मैदान में कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे। इसके अलावा दो और लोगों के घर व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत जाएंगे। उप राज्यपाल बनने के बाद उनका जिले में यह प्रथम आगमन है।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। अपने आवास परिसर स्थित ठाकुर जी के मंदिर में पूजन-अर्चन किए। निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से पुत्र अभिनव सिन्हा व पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों संग अंधऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से उप राज्यपाल अपने आवास पर पहुंचे। लोगों का अभिवादन करने के पश्चात वह जीर्णोद्धार कराए गये ठाकुर जी के मंदिर में बैठकर सत्यनारायण भगवान का कथा श्रवण किए। कथा के उपरांत आरती कर वहां से सीधे काफी देर से इंतजार में बैठे लोगों से मिलकर उनका हालचाल लिये। मंदिर के पुजारी दिवाकर पाठक व पुरोहित सर्वेश उपाध्याय ने पूजन कार्य संपन्न कराया। उप राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए उनके समर्थक व अन्य लोग करीब दो घंटा पहले से ही आवास पर जुटने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस रस्सा लगाकर लोगों को एक तरफ रोकने का प्रयास करती रही लेकिन श्री सिन्हा के आते ही लोग बेकाबू हो गए। लोगों की मनोस्थिति को देख उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पूजन कार्य संपन्न होने के बाद स्वयं लोगों के पास पहुंचकर उनका हालचाल लिए। इस दौरान सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम को देखते हुए आवास व मुख्य सड़क किनारे जगह जगह व्यापक पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। कोविड का ध्यान रखते हुए लोगों को मास्क भी वितरित किया गया व सैनिटाइज भी किया गया। इस मौके पर डीसीएफ चेयरमैन विजयशंकर राय, डीसीबी के पूर्व निदेशक रमाशंकर प्रधान,वीरेंद्र राय, प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ राय, कृपाशंकर राय, जितेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, देवेश कुमार राय, विनोद राय, सूर्यभानु राय, शालिन राय, सीओ विनय गौतम, महिपाल पाठक, एसडीएम आरके गुप्ता, भारत भार्गव, बीडीओ सुशील कुमार ङ्क्षसह, विनय राय, प्रेम कुमार ङ्क्षसह, संपूर्णानंद उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी