चार दारोगा के भरोसे वाराणसी का मंडुआडीह थाना, इन दिनों 100 विवेचनाएं हो गयी पेंडिंग

चार दारोगा के भरोसे पूरा थाना चल रहा है। इसका सीधा -सीधा असर मंडुआडीह थाने के विवेचना पर दिख रहा है। आम तौर पर देखा जाता है कि किसी भी थाने में 20 से 30 विवेचना पेंडिंग होती है लेकिन मंडुआडीह थाने की लगभग 100 विवेचनाएं पेंडिंग हो गयी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 02:24 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 02:27 AM (IST)
चार दारोगा के भरोसे वाराणसी का मंडुआडीह थाना, इन दिनों 100 विवेचनाएं हो गयी पेंडिंग
मंडुआडीह थाने की लगभग 100 विवेचनाएं पेंडिंग हो गयी है।

वाराणसी [श्रवण भारद्वाज]। पूरे बनारस में ला इन आर्डर को सही से चलाने के लिए कमिश्नर ए.सतीष गणेश रोज नए नए तरीके अपना रहे है और पुलिसकर्मियों को शिकायत व आम आदमी के समस्या का निस्तारण जल्दी से जल्दी करने की हिदायत भी देते रहते है। लेकिन वाराणसी का एक ऐसा थाना जहां चार दारोगा के भरोसे पूरा थाना चल रहा है। इसका सीधा -सीधा असर मंडुआडीह थाने के विवेचना पर दिख रहा है। आम तौर पर देखा जाता है कि किसी भी थाने में 20 से 30 विवेचना पेंडिंग होती है लेकिन मंडुआडीह थाने की लगभग 100 विवेचनाएं पेंडिंग हो गयी है।

इसका एक कारण यह भी है कि कुछ दारोगा लिखा पढ़ी में मंडुआडीह थाने में कार्यरत है लेकिन वह अपनी ड्यूटी कहीं और कर रहे है। मंडुआडीह थाने के लिखा पढ़ी में दारोगा गजेंद्र नाथ मिश्र 2019 से ही मंडुआडीह थाने पर तैनात है लेकिन मौजूदा में वह ड्यूटी ज्ञानवापी में कर रहे है। वहीं दूसरा मामला मंडुआडीह कस्बा इंचार्ज प्रकाश सिंह चौहान का है जो लिखा पढ़ी में मंडुआडीह कस्बा इंचार्ज है लेकिन ड्यूटी अपर पुलिस उपायुक्त के पीआरओ का कर रहे है। मंडुआडीह थाने में इस समय कुल दारोगा, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला पुलिसकर्मी 131 लोग तैनात है। मंडुआडीह थाने में मौजूदा स्थिति में 12 पुलिसकर्मी ज्ञानवापी, दो कचहरी सुरक्षा,तीन क्यूआरटी, दो विशेष प्रशिक्षण, 17 छुट्टी पर है।

चोरी का वीडियो वायरल होने पर वाराणसी के मंडुआडीह थाने के दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

मंडुआडीह थाना क्षेत्र के अवलेशपुर, कंदवा में चोरी का वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मियों पर शनिवार को गाज गिर गयी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को रामदुलार निवासी अवलेशपुर कंदवा का सब्जी के दुकान का शटर आधा खुला था। जिसमें एक युवक दुकान में रखा हुवा मोबाइल, तीन सौ रुपए, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन चोरी कर ले गया। इस सारी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद पीड़ित ने मंडुआडीह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।

चोरी की घटना के दौरान पुलिस उधर गश्त कर रही थी और चोरी हो गयी। वायरल वीडियो की जांच डीसीपी अमित कुमार ने एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी को दी थी। वीडियो में घटना के दौरान पुलिस उधर से जाते दिख रही थी। उसके बाद डीसीपी अमित कुमार मंडुआडीह थाने के दारोगा वसीम खान,हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल राजकुमार को शनिवार को जांच के बाद निलंबित कर दिया। मंडुआडीह थाने इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

chat bot
आपका साथी