मंडुआडीह में हत्या के खुलासा का दावा, आरोपित दत्तक पुत्री और दामाद पुलिस की पकड़ से दूर

लालता देवी 48 वर्ष की गला दबाकर हुई हत्या में पुलिस ने अंकित कुमार सिंह (21) निवासी अकथा पहड़िया थाना लालपुर व विक्की जायसवाल (21) निवासी संजय नगर कॉलोनी पहड़िया थाना लालपुर को एक कार के साथ पुलिस लाइन फ्लाई ओवर के ऊपर से गिरफ्तार किया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:08 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 02:08 PM (IST)
मंडुआडीह में हत्या के खुलासा का दावा, आरोपित दत्तक पुत्री और दामाद पुलिस की पकड़ से दूर
दो हत्‍यारोपी मंडुआडीह में महिला की हत्‍या में पकड़ में आए हैं।

वाराणसी, जेएनएन। मंडुआडीह क्षेत्र के शिवदासपुर लालबत्ती क्षेत्र में विगत दिनों महिला लालता देवी 48 वर्ष की गला दबाकर हुई हत्या में पुलिस ने अंकित कुमार सिंह (21) निवासी अकथा, पहड़िया थाना लालपुर व विक्की जायसवाल (21) निवासी संजय नगर कॉलोनी, पहड़िया थाना लालपुर को एक कार के साथ पुलिस लाइन फ्लाई ओवर के ऊपर से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार दोनों पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम लोग व हिना तथा राहुल उर्फ रंजन त्रिपाठी सभी मिलकर मृतका लालता देवी की संपत्ति हथियाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया और लालता देवी की हत्या कर उसका शव दरी व कंबल में लपेट कर कार में रख कर कहीं सुनसान जगह फेकने का प्लान बना रहे थे तभी मृतका का भाई विजय द्वारा अपनी बहन को खोजे जाने से परेशान थे।

बताया कि हम लोग मृतका के शव को मकान के पीछे के हिस्से में फेंक कर और दरवाजे में ताला बंद कर उसी कार से हम लोग वहां से भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के पास से एक टाटा जेस्ट कार बरामद की गई है और मृतका की दत्तक पुत्री हिना व राहुल की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी