विदेशी ताकतों के बल पर ममता बनर्जी कर रही राजनीति, बोले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 09:30 PM (IST)
विदेशी ताकतों के बल पर ममता बनर्जी कर रही राजनीति, बोले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विदेशी ताकतों के बल पर ममता बनर्जी कर रही राजनीति, बोले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

बलिया, जेएनएन। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं। वह अपने भाव और भाषा बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा।

 भाजपा विधायक रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक यही नहीं रुके, उन्होंने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की राजनीतिक लंकिनी बताते हुए कहा कि बंगाल में भगवान राम और हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का प्रवेश हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने कहा कि ममता को बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही राजनीति करनी है तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। ममता बनर्जी भारतीय हैं, इसलिए वो यहां रह सकती हैं लेकिन अगर वे देश विरोधी भावनाओं से प्रभावित होती हैं तो उन्हें सबक सिखाया जा सकता है, जिस तरह पी चिदंबरम और दूसरों को सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संसाधनों का दुरुपयोग करने वाले सांसद, विधायक, मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि नेता जनता के लिए प्रेरणा होते हैं उन्हें गाडिय़ों के काफिले के साथ नहीं घूमना चाहिए।

chat bot
आपका साथी