सोनभद्र के जंगल में मिले नर कंकाल का हुआ खुलासा, अवैध संबंध में हुई थी हत्या में तीन गिरफ्तार

सोनभद्र के अनपरा थाना अंतर्गत ग्राम सिदहवां के जंगल में महिला के मिले नर कंकाल मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें पुलिस ने तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर चालान किया है। काफी देर बाद महिला की पहचान ग्राम सिदहवां निवासी सुगिया के रूप में हुई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:20 PM (IST)
सोनभद्र के जंगल में मिले नर कंकाल का हुआ खुलासा, अवैध संबंध में हुई थी हत्या में तीन गिरफ्तार
सोनभद्र के जंगल में मिले नर कंकाल का हुआ खुलासा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अनपरा थाना अंतर्गत ग्राम सिदहवां के जंगल में महिला के मिले नर कंकाल मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें पुलिस ने तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर चालान किया है। गौरतलब हो कि मंगलवार को ग्राम सिदहवां स्थित जंगलो से घिरी पहाड़ी के समीप दफन किया गया एक महिला का शव देखा गया था। सूचना पर पहुंचे अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने शव को निकालवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद महिला की पहचान ग्राम सिदहवां निवासी 28 वर्षीय सुगिया पत्नी बबलू केवट के रूप में हुई।

एसओ ने घटना के संदर्भ में बताया कि तीन नवंबर की रात्रि से मृतिका घर से लापता थी। उसके स्वजनों ने नौ नवंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस खोजबीन व जांच में जुटी थी। महिला का नर कंकाल पाए जाने के बाद घटना परत दर परत खुलती गई। घटना की रात्रि तीन नवंबर को मृतिका व उसके पति में जमकर झगड़ा हुआ। पति को पत्नि पर किसी चालक से अवैध संबंध का शक था। झगड़े के दौरान पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बबलू केवट अपने पिता रामधीन के साथ मिलकर शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। इस घटना की पूरी जानकारी मृतिका की सास मनवसिया को भी थी। सभी ने मिलकर सुबह में कही भाग जाने की अफवाह गांव में फैला दी। मृतिका के पिता रामप्रीत को उसके ससुराल वालों पर ही शक था। वह भी हर संभव खोजबीन में लगा था। जंगल से शव की दुर्गंध आने पर वहां जाकर देखने से मामले की जानकारी हुई। मृतिका की साड़ी से उसकी शिनाख्त हुई। मृतिका के तीन बच्चें भी है। पुलिस ने आरोपी मृतिका के पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर चालान किया। शव का अन्त्य परीक्षण व डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है।

chat bot
आपका साथी