महाराष्ट्र चुनाव में पूर्वांचल ने झोंकी ताकत, उत्तर भारतीयों के दिल से दिल का रिश्ता मिलाकर बना रहे माहौल

महाराष्ट्र व हरियाणा में चल रहे विधानसभा के चुनाव में जहां देश व प्रदेश के नेताओं ने ताकत झोंक दी है वहीं पूर्वांचल भी पीछे नहीं है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:50 AM (IST)
महाराष्ट्र चुनाव में पूर्वांचल ने झोंकी ताकत, उत्तर भारतीयों के दिल से दिल का रिश्ता मिलाकर बना रहे माहौल
महाराष्ट्र चुनाव में पूर्वांचल ने झोंकी ताकत, उत्तर भारतीयों के दिल से दिल का रिश्ता मिलाकर बना रहे माहौल

जौनपुर [आनन्द स्वरूप चतुर्वेदी]। महाराष्ट्र व हरियाणा में चल रहे विधानसभा के चुनाव में जहां देश व प्रदेश के नेताओं ने ताकत झोंक दी है वहीं पूर्वांचल भी पीछे नहीं है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर हो रहे चुनाव में अपनों के लिए पू्र्वांचल के लोगों ने भी ताकत झोंक दी है। चुनाव में अपनी भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीयों से दिल का रिश्ता जोडऩे के लिए जौनपुर, भदोही, चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी सहित अन्य जनपदों के भाजपा व कांग्रेस के कद्दावर नेता पहुंच गये हैं। जो अपने सगे संबंधियों के साथ ही वहां रह रहे उत्तर भारतीयों को रिझाने में लगे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव में जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी व आंबेडकर नगर के अकबरपुर के रहने वाले कांग्रेस व भाजपा से जुड़े कुछ कद्दावर नेता मैदान में हैं। इसमें जौनपुर निवासी आनन्द शुक्ला घाटकोपर वेस्ट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं आजमगढ़ के मूल निवासी रमेश ङ्क्षसह ठाकुर भाजपा से मलाड वेस्ट से चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही वाराणसी के पिंडरा की रहने वाली श्रीमती विद्या ठाकुर गोरेगांव से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यह पूर्व मंत्री भी हैं। इसी तरह आंबेडकर नगर के अकबरपुर निवासी आसिफ मसीन खान कांग्रेस के टिकट पर कुर्ला से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इन्हें जीत दिलाने के लिए जहां कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता वहां डेरा जमाए हुए हैं, वहीं इनके सगे-संबंधी, नाते-रिश्तेदार भी उत्तर भारतीयों के बीच पहुंचकर प्रचार अभियान में लगे हैं।

मुंबई से है गहरा रिश्ता

देखा जाय तो मुंबई से पूर्वांचल का गहरा रिश्ता है। जौनपुर के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, पू्र्व विधायक राजहंस सिंह, हरिवंश सिंह, प्रोफेसर जावेद खान, भदोही के घनश्याम दुबे, रमेश दुबे, आजमगढ़ के रमेश सिंह ठाकुर सहित पूर्वांचल के कई ऐसे नाम हैं जो मुंबई में जाने पहचाने जाते हैं। वहीं देखा जाए तो जौनपुर के लगभग पांच प्रतिशत से अधिक लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहते हैं जबकि जौनपुर के लगभग 25 प्रतिशत लोगों का जुड़ाव कहीं न कहीं से महाराष्ट्र से है। पू्र्व मंत्री कृपाशंकर सिंह धारा 370 के मुद्दे पर कांग्रेस से इस्तीफा देकर अब भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। इनके साथ अन्य लोग भी हैं। वहीं जौनपुर के ही कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे अज्जू भैया भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही भदोही से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, आजमगढ़ से पू्र्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राकेश कुमार पांडेय, चंदू सरोज सहित अन्य लोग इनदिनों चुनाव प्रचार के लिए मुबंई में डेरा जमाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी