सोनभद्र में ओबरा पावर हाउस में पहुंचा तेंदुआ, परियोजना की बाउंड्री पर बैठा दिखाई पड़ा

मंगलवार को ओबरा तापीय परियोजना में तेंदुए को देखे जाने के बाद हलचल मच गयी। पिछले कई वर्षों से बंद पड़े प्रदेश के सबसे पुराने बिजली घर अ तापघर की बाउंड्री पर तेंदुए को बैठे देखा गया। बुधवार से तेंदुए को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM (IST)
सोनभद्र में ओबरा पावर हाउस में पहुंचा तेंदुआ, परियोजना की बाउंड्री पर बैठा दिखाई पड़ा
ओबरा तापीय परियोजना में तेंदुए को देखे जाने के बाद हलचल मच गयी।

सोनभद्र, जेएनएन। मंगलवार को ओबरा तापीय परियोजना में तेंदुए को देखे जाने के बाद हलचल मच गयी। पिछले कई वर्षों से बंद पड़े प्रदेश के सबसे पुराने बिजली घर अ तापघर की बाउंड्री पर तेंदुए को बैठे देखा गया। ओबरा वन प्रभाग के ओबरा रेंज के जंगलों के पास स्थित बाउंड्री पर बैठे तेंदुए को वहां से गुजर रहे कुछ इंजीनियरों ने सबसे पहले देखा। कार के अंदर से इंजीनियरों ने तेंदुए की वीडियो बना ली। तेंदुए की खबर फैलते ही परियोजना कर्मियों में हलचल मच गयी। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा प्रखर मिश्रा ने आशंका जताई की हो सकता है कि यह भटक कर परियोजना क्षेत्र में आ गया होगा। बताया कि बुधवार से तेंदुए को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।

तेंदुआ ने बकरी को अपना निवाला बनाया

चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा के छिकड़ाडाड़ में मंगलवार की रात एक जंगली जानवर ने बकरी को अपना निवाला बनाया। ग्राम पंचायत कोटा के छिकड़ाडाड़ निवासी मवेशी पालक रीता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात एक जानवर बकरी को घसीटता हुआ ले रहा था। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। बाहर निकल कर देखा कि दो बड़े जंगली जानवर बकरी को घसीटऐ हुए खेत की तरफ ले जा रहे हैं। शोर शराबा सुनने के बाद लोग लाठी डंडा लेकर खेत की तरफ जानवर को तलासने लगे, लेकिन वहां लोगों को पहुंचने पर जानवर बकरी को मारकर भाग गया था। ग्रामीणों में इस खूंखार जानवर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की तरफ से चीता व तेंदुआ के आने की कयास लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को दिनभर जंगली जानवर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हाेती रही। गांव वाले सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता अपनाए हुए है। इस संबंध में डाला वन रेंजर राजेश सोनकर ने कहा कि खुद क्षेत्र में जाकर इस जानकारी हासिल करता हूं। उसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी