Uttar Pradesh में कानून व्यवस्था फेल, पुलिस अपराधियों को दे रही संरक्षण : अजय राय

यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा न करके अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 09:42 AM (IST)
Uttar Pradesh में कानून व्यवस्था फेल, पुलिस अपराधियों को दे रही संरक्षण : अजय राय
Uttar Pradesh में कानून व्यवस्था फेल, पुलिस अपराधियों को दे रही संरक्षण : अजय राय

जौनपुर, जेएनएन। यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा न करके अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जब भी इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके ऊपर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। इस लॉकडाउन में स्वयं उनके ऊपर सात-आठ मुकदमे किए गए। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक व मल्हनी विधानसभा उप चुनाव समिति के पार्टी प्रभारी अजय राय ने कही। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

श्री राय ने कहा कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी। यहां पिछला दो चुनाव कांग्रेस ने नहीं लड़ा था लेकिन इस बार पूरी दमदारी के साथ कांग्रेस मैदान में उतरेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव मकसूद खान ने कहा कि सपा भले ही आजम खान के नाम पर अल्पसंख्यकों को साधने में लगी हुई लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इस समाज की लड़ाई लड़ी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अपराध व जंगलराज कायम हैं, इसका जवाब जनता उपचुनाव में जरूर देगी।

इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट मांगने वाले दर्जन भर आवेदन लिए गए। दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर बस्ती के पूर्व विधायक राम जियावन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश ओझा, नगर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, विशाल सिंह, पंकज सोनकर, विकास तिवारी, डा.राकेश मिश्र, राकेश सिंह आदि मौजूूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने किया।

नई कृषि नीति से किसानों के हक का होगा हनन

पूर्व विधायक अजय राय ने फेसबुक लाइव की 18वीं कड़ी में सरकार द्वारा लाए गए नई कृषि नीति पर काशी के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत किया। कहा कि किसान विरोधी विधेयक को पास कराने के लिए आज संसद में जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र की हत्या है। किसानों के लिए हम सड़कों पर आर-पार लड़ाई लड़ेंगे। जनसंवाद में किसान प्रेम सागर सिंह ने कहा कि बिल से किसानों के हक का हनन हुआ है। सुरेश झा ने कहा कि  सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अनुभव वाजपेयी ने कहा कि इस सरकार से मध्यमवर्गीय लोग त्रस्त हैं।

chat bot
आपका साथी