25 साल बाद ओलंपिक में वाराणसी से भारतीय हाकी टीम का हिस्सा बने ललित उपाध्याय

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद विवेक सिंह व राहुल सिंह के बाद ललित उपाध्याय बनारस के चौथे हाकी खिलाड़ी होंगे जो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आखिरी बार 1996 अटलांटिका ओलंपिक राहुल सिंह ने खेला था। बनारस ही नहीं पूर्वांचल भर के हाकी खिलाड़ी उत्साहित हैं ।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:25 PM (IST)
25 साल बाद ओलंपिक में वाराणसी से  भारतीय हाकी टीम का हिस्सा बने ललित उपाध्याय
वाराणसी के ललित उपाध्याय बनारस के चौथे हाकी खिलाड़ी होंगे, जो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वाराणसी, जेएनएन। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह व राहुल सिंह के बाद ललित उपाध्याय बनारस के चौथे हाकी खिलाड़ी होंगे, जो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आखिरी बार 1996 अटलांटिका ओलंपिक राहुल सिंह ने खेला था। अब 25 साल के बाद यहां के युवा खिलाड़ी का चयन ओलंपिक के लिए होने से बनारस ही नहीं पूर्वांचल भर के हाकी खिलाड़ी उत्साहित हैं ।

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद मास्को ओलंपिक (1980) में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वहीं उन्होंने 1984 (लाल एंजिल्स) व 1988 (सियोल) के ओलंपिक में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनके अलावा स्व. विवेक सिंह ने वर्ष 1988 (सियोल) व राहुल सिंह ने 1996 (अटलांटा) में ओलंपिक खेला था। ललित का चयन 16 सदस्यीय पुरुष टीम में बतौर फारवर्ड खिलाड़ी हुआ है। दैनिक जागरण संवाददाता से फोन पर बातचीत में ललित ने इस उपलब्धि को बाबा विश्वनाथ की कृपा और बनारस के लोगों के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया। कहा, टोक्यो जाने से पहले अनुमति मिलने पर मैं बनारस आकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन जरूर करूंगा। ललित के चयन पर हाकी वाराणसी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

ढाई दशक के बाद बनारस से कोई हाकी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा

ढाई दशक के बाद बनारस से कोई हाकी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा। मेरी कामना है कि ललित खेले ही नहीं, बल्कि पदक भी लाएं अौर देश के साथ बनारस को भी नाज करने का मौका दें। अगर वे बेस्ट स्कोरर बनेंगे तो मुझे अधिक खुशी होगी।

- राहुल सिंह, हाकी ओलंपियन।

chat bot
आपका साथी