वाराणसी में डग्गामार रोडवेज को लगा रहे लाखों की चपत, यात्रियों की सुरक्षा के नहीं है इंतजाम

आपात स्थिति में भी डग्गामार बसों का संचालन कैंट स्टेशन के आसपास इलाकों से शुरू हो गया। निगरानी करने वाला महकमा और स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं। जबकि यातायात पुलिस के सामने बेधड़क गैर परमिट गाड़ियां सवारियां बैठा रही हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 12:46 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 12:46 PM (IST)
वाराणसी में डग्गामार रोडवेज को लगा रहे लाखों की चपत, यात्रियों की सुरक्षा के नहीं है इंतजाम
आपात स्थिति में भी डग्गामार बसों का संचालन कैंट स्टेशन के आसपास इलाकों से शुरू हो गया।

वाराणसी, जेएनएन। आपात स्थिति में भी डग्गामार बसों का संचालन कैंट स्टेशन के आसपास इलाकों से शुरू हो गया। निगरानी करने वाला महकमा और स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं। जबकि यातायात पुलिस के सामने बेधड़क गैर परमिट गाड़ियां सवारियां बैठा रही हैं।

कोरोना काल में प्राइवेट बसों के तौर तरीके महामारी को फैलाने के लिए काफी है। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश से अनजान बिना किसी मानक के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। बिना सैनिटाइज बसों में बैठ रही सवारियों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। लॉकडाउन से पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए रोडवेज डिपो की परिधि में दौड़ने वाली बसों को खदेड़ दिया था। कई महीनों तक ये गाड़ियां यहां से लापता हो गई। लेकिन एक बार फिर डग्गामार वाहनों का गिरोह सक्रिय हो गया है। कैंट स्टेशन- रोडवेज मार्ग पर प्राइवेट गाड़ियां खुलेआम सवारी बैठा रही है।

बस और कार की भरमार

कैंट स्टेशन से लगायत अंधरापुल तक डग्गामार वाहनो की भरमार है। यहां प्राइवेट बस और कार व क्रूजर समेत चार पहिया गड़िया प्रतिबंध के बावजूद सवारी ढो रही है। हर तरफ स्टैंड जैसा माहौल है। इतना ही नही मनबढ़ वाहन संचालक रोडवेज के ठीक सामने से सवारी बैठाने मे गुरेज नहीं करते। इसे लेकर रोडवेजकर्मियो और बस ऑपरेटर के बीच कई बार विवाद हो चुका है।

chat bot
आपका साथी