शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 अक्टूबर 2019 शनिवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:49 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 अक्‍टूबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 अक्टूबर 2019, शनिवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

वर्कशॉप : भौतिक विज्ञान संस्थान, बीएचयू में वर्कशॉप सुबह 9.15 बजे। 

रक्तदान शिविर : राष्ट्रीय सेवा योजना की वाणिज्य संकाय इकाई की ओर से रक्तदान शिविर वाणिज्य संकाय, बीएचयू में सुबह 10. 30 बजे।

लंगर सेवा : जिरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, सरसुंदरलाल चिकित्सालय में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वाराणसी द्वारा 20 दिन  तक अस्पताल मैं भर्ती मरीजों के लिए लंगर सेवा सुबह 11.45 बजे। 

व्याख्यान : महिला महाविद्यालय के विभान भवन में विशिष्ट व्याख्यान दोपहर 2 बजे। 

अमृत वर्षा उत्सव : संगीत एवं मंच कला संकाय, बीएचयू के पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में सुविख्यात कलाकार पंडित विद्याधर व्यास जी के 75वें जन्मदिवस के  अवसर पर अमृतवर्ष उत्सव दोपहर 2.30 बजे। 

समापन : हॉकी सिंथेटिक टर्फ, विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद में पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का समापन एंफीथियेटर ग्राउंड, बीएचयू में दोपहर 3 बजे। 

दीपोत्सव : संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से दीपोत्सव व डांडिया रास होटल हिंदुस्तान मलदहिया में दोपहर बाद 4 बजे।

पिंकथान : पिंकथान का फाइनल रिहर्सल राजेंद्र प्रसाद घाट पर शाम 6 बजे। 

प्रेसवार्ता : सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार, काशी विद्यापीठ में प्रेसवार्ता दोपहर 3 बजे। 

प्रेसवार्ता : सिद्धपीठ कबीरचौरा मूलगादी मठ परिसर में पीठाधीश्वर की प्रेसवार्ता दोपहर 12.30 बजे।

chat bot
आपका साथी