शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 नवंबर मंगलवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:00 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 19 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 19 नवंबर, मंगलवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन। 

प्रदर्शन : पूर्वांचल डिस्काम, भिखारीपुर में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे। 

प्रदर्शनी : विश्व धरोहर सप्ताह के तहत सारनाथ पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से खंडहर परिसर सारनाथ में फोटो चित्र प्रदर्शनी व संगोष्ठी सुबह 10 बजे।

क्रिकेट प्रतियोगिता : जय नारायण स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जय नारायण इंटर कालेज मैदान, रामापुरा में सुबह 10 बजे। 

उद्घाटन : क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, उप्र राज्य पुरातत्व विभाग, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी, संस्कृति विभाग उप्र की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह का उद्घाटन गुुरुधाम मंदिर परिसर, भेलूपुर में सुबह 11.30 बजे। 

परिचर्चा : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से परिचर्चा अड्डा रेस्टोरेंट, विनायक प्लाजा मलदहिया में दोपहर 12 बजे। 

संगोष्ठी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी की ओर से रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर संगोष्ठी  जेएस पब्लिक इंटर कालेज परमंदापुर जंसा में दोपहर 12 बजे।

बाल संसद चुनाव : बाल संसद चुनाव चोलापुर के धरसौना गांव स्थित पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे।

बैठक : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की कार्यकर्ता बैठक डा.आंबेडकर स्मारक, कचहरी पर तीसरे पहर 3 बजे। 

भावार्पण : कथक क्वीन सितारा देवी के 99 वें जन्मदिन पर 'भावार्पण' नृत्य संध्या सुबह ए बनारस, असि घाट पर शाम 5.40 बजे।

उत्सव : दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में राणी सती दादी का हल्दी व मेंहदी उत्सव तीसरे पहर 3 बजे। 

chat bot
आपका साथी