सप्ताह में तीन दिन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी किसान रेल, सस्ते कीमत पर अनाज की ढुलाई का लाभ

किसान और कृषि व्यापारी सस्तेे दर पर कृषि उत्पादों को रेलवे के जरिए परिवहन कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से मुजफ्फरपुर से देवलाली के बीच किसान रेल का संचालन किया जा रहा है। यह रेल दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर स्टेशन से होकर सप्ताह में तीन दिन गुजरेगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:41 PM (IST)
सप्ताह में तीन दिन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी किसान रेल, सस्ते कीमत पर अनाज की ढुलाई का लाभ
किसान रेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर स्टेशन से होकर सप्ताह में तीन दिन गुजरेगी।

जागरण संवाददाता, चंदौली। क्षेत्र के किसान और कृषि व्यापारी सस्तेे दर पर कृषि उत्पादों को रेलवे के जरिए परिवहन कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से मुजफ्फरपुर से देवलाली के बीच किसान रेल का संचालन किया जा रहा है। यह रेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर स्टेशन से होकर सप्ताह में तीन दिन गुजरेगी। रेलवे की ओर से कृषि उत्पाद की ढुुलाई पर पचास प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह आधे कीमत पर किसान अपने उत्पाद रेलवे से भेज सकते हैं।

रेल मंत्रालय और कृषि मंत्रालय की संयुक्त पहल से किसान रेल का संचालन किया जा रहा है। किसान रेल कृषि उत्पादों को देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने के लिए तेज और सस्ता परिवहन सुविधा मुहैया का रहा है। इससे किसानों को तो लाभ हो ही रहा है, उपभोक्ता भी लाभान्वित हो रहे हैं। देश के कई राज्यों के किसान इस सुविधा का लाभ उठा रहे है। अब बिहार और यूपी के किसानों के लिए रेलवे ने किसान रेल शुरू की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होते हुए मुजफ्फरपुर से देवलाली के लिए सप्ताह में तीन दिन किसान रेल सेवा चलाई जा रही है। कृषक व्यापारियों के लिए किसान रेल में कृषि उत्पाद के परिवहन के भाड़ा में 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसान आधी कीमत पर अपने उत्पाद सही मंडी तक पहुंचाकर लाभांवित हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी