‘खेलो बनारस’ का कल से आगाज, 20 हजार से अधिक पंजीकरण, प्रत्येक पंचायत में होगा आयोजन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने व तराशने की दृष्टि से खेलो बनारस-2021 का आयोजन गुरुवार से होगा। अब तक 20 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग के लिए आनलाइन पंजीकरण करा लिया है। खेलो बनारस-2021 की वेबसाइट http//khelobanaras2021.org पर पंजीकरण जारी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:10 PM (IST)
‘खेलो बनारस’ का कल से आगाज, 20 हजार से अधिक पंजीकरण, प्रत्येक पंचायत में होगा आयोजन
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने व तराशने की दृष्टि से खेलो बनारस-2021 का आयोजन गुरुवार से होगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने व तराशने की दृष्टि से खेलो बनारस-2021 का आयोजन गुरुवार से होगा। अब तक 20 हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग के लिए आनलाइन पंजीकरण करा लिया है। हालांकि नोडल विभाग यानी शिक्षा, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल तथा शिक्षा विभाग की ओर से दो लाख खिलाडिय़ों के प्रतिभाग करने का लक्ष्य रख गया है।

समस्त ग्राम पंचायत स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर और फिर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 21 अक्टूबर को समस्त 694 ग्राम पंचायतों में एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ के अलावा चक्का, भाला व गोला फेक संग ऊंची कूद, लंबी कूद प्रतियोगिता होगी। कुश्ती में महिला वर्ग में 43, 46, 49, 52, 56 किलोग्राम व पुरुष वर्ग में 50, 54, 58, 63 व 69 किलोग्राम वजन में प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। सभी वर्ग की प्रतियोगिताएं अंडर 16 व ओवर 16 वर्ष की अलग-अलग होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम को विजेता घोषित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत स्तर पर 44 विजेता बनेंगे। इस प्रकार समस्त ग्राम पंचायतों के कुल 30536 खिलाड़ी विजेता घोषित होंगे। खेलो बनारस-2021 की वेबसाइट http://khelobanaras2021.org पर पंजीकरण जारी है।

chat bot
आपका साथी