आंखों को सुरक्षित रखेगा चश्मा, गाजर, पपीता का करें सेवन व साफ पानी से धोएं : डा. अनुराग टंडन

अगर आपकी आंखों में कोई परेशानी हो रही है तो हल्के में नहीं ले। इसे किसी नजदीकी या विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक से जरूरी दिखाए। चाहिए आंख में लगातार पानी आ रहा है या फिर आंखों में जलन या धुंधला दिखने की समस्या हो। इसकी जांच कराकर तत्काल उपचार शुरू कराएं।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 03:16 PM (IST)
आंखों को सुरक्षित रखेगा चश्मा, गाजर, पपीता का करें सेवन व साफ पानी से धोएं : डा. अनुराग टंडन
बोले डा. अनुराग टंडन, अगर आपकी आंखों में कोई परेशानी हो रही है तो हल्के में नहीं ले।

वाराणसी, जेएनएन। अगर आपकी आंखों में कोई परेशानी हो रही है तो हल्के में नहीं ले। इसे किसी नजदीकी या विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक से जरूरी दिखाए। चाहिए आंख में लगातार पानी आ रहा है या फिर आंखों में जलन या धुंधला दिखने की समस्या हो। इसकी जांच कराकर तत्काल उपचार शुरू कराएं। साथ ही गाजर, पपीता व आम के साथ अन्य पौष्टिक आहार जरूर लें और आंखों को साफ पानी से धोते रहें। धूप में निकलने से पहले चश्मा जरूर पहने। कुछ ऐसी सलाह वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. अनुराग टंडन ने बुधवार को दैनिक जागरण की ओर से नदेसर स्थित कार्यालय में आयोजित हेलो डाक्टर कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि आंखों की हर समस्या का दवा या आपरेशन के माध्यम से उचित उपचार है। इस लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हां, समय से सही सलाह जरूरी है। 

सवाल : हमारी उम्र 40 साल की है। कुछ माह से काम करने में आंखों में दर्द होती है। - मनोज कुमार, पंचकोशी-वाराणसी 

जवाब : पपीता, आम, गाजर आदि पौष्टिक आहार लेते रहें। साथ ही चिकित्सक से भी दिखाएं। 

सवाल : आंख में मांस बढ़ रहा है। - गुड्डू सिंह पटेल, मीरजापुर

जवाब : आंख की काली तुतली में मांस बढ़ऩे की समस्या को नाखुना कहा जाता है। आप धूप में हमेशा चश्मा लगाएं। साथ ही साफ पानी से आंखों को धोते रहें। 

सवाल : बाई आंख में सूजन व दर्द रहती है। दवा डालते हैं तो आराम मिलता है और बाद में वही स्थिति रहती है। 

- अशोक कुमार, कैलाशपुरी 

जवाब : आप चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा के साथ ही एंटी एलर्जिक दवा भी लें। 

 

सवाल : पढ़ाई करने पर आंखों से पानी आता है। - सतीश कुमार मिश्र, महमूरगंज 

जवाब : दवा डालकर आंखों का मसाज कीजिए। आपको आराम मिलेगा। 

सवाल : सुबह आंख में कीचड़ व भारीपन रहता है। - राजेश सेठ, आजमगढ़ 

जवाब : यह समस्या आंखों में इंफेक्शन के कारण होती है। इस लिए चिकित्सक की सलाह से आइ ड्राप का उपयोग करें। साथ ही साफ पानी से आंख धोते रहे। 

सवाल : माताजी के आंख का आपरेशन हुआ है। क्या लेंस बदलना पड़ेगा। -नितिन कुमार धोरवाल, सोनभद्र  

जवाब : लेंस कभी खराब नहीं होता। इस लिए इसे निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

सवाल : मेरी उम्र 87 साल है। दो साल पहले आंख का आपरेशन हुआ था। जलन रहती है। - अनिरूध पाठक, भक्ति नगर 

जवाब : हो सकताा है कि आपकी आंख की पुतली फैल रही हो। चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। 

सवाल : तीन साल पहले आपरेशन हुआ है। कभी-कभी गोल दिखाई देता है।  - प्रदीप सिंह, मऊ 

जवाब : आप ग्लुकोमा व परदे की जांच कराकर दवा ले सकते हैं। 

सवाल : बाएं आख में समस्या बढ़ गई है। - मदन मोहन सिंह, चोपन सोनभद्र 

जवाब : आप निरंतर विटामिन की गोली का सेवन करें। इसके लिए फिट आइ प्लस टैबलेट उचित रहेगा। 

सवाल : आंखों में धुंधलापन रहता है। - काली प्रसाद जायसवाल, मेहनगर 

जवाब : चश्मे की जांच कराएं। हो सकता है कि आपको मोतियाबिंद या ग्लुकोमा की समस्या हो।

chat bot
आपका साथी