केंद्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थों को नहीं रखने से काशी के कायस्थ नाराज, यूपी विधानसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक

केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में कायस्थ समाज को उचित स्थान नहीं मिलने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नाराजगी व्यक्त की है। इसे लेकर महासभा ने वरुणाबृज पीडब्ल्यूडी रोड स्थित होटल सात्विक में एक बैठक की। इसमें कायस्थों की राजनैतिक भूमिका विषय पर चर्चा की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 06:01 PM (IST)
केंद्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थों को नहीं रखने से काशी के कायस्थ नाराज, यूपी विधानसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक
कायस्थ समाज को उचित स्थान नहीं मिलने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नाराजगी व्यक्त की है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में कायस्थ समाज को उचित स्थान नहीं मिलने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नाराजगी व्यक्त की है। इसे लेकर महासभा ने वरुणाबृज पीडब्ल्यूडी रोड स्थित होटल सात्विक में एक बैठक की। इसमें कायस्थों की राजनैतिक भूमिका विषय पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय राजनीति और राष्ट्रनिर्माण में कायस्थों की महती भूमिका रही है। इतिहास गवाह है कि कायस्थ समाज राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने में हमेशा अग्रणी रहा है। धर्म, संस्कृति, विज्ञान, अध्यात्म, राजनीति, राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों ने सदैव सकारात्मक संदेश दिया है। ऐसे में वर्तमान केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में किसी भी कायस्थ प्रतिनिधि को शामिल ही नहीं किया, बल्कि कायस्थ जनप्रतिनिधियों की छटनी भी कर दी। विगत उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा, राज्यसभा, विधान परिषद एवं मेयर पद के लिए किसी भी कायस्थ प्रतिनिधि को टिकट नहीं दिया गया। सत्ताधारी केंद्र सरकार द्वारा कायस्थ समाज की उपेक्षा एवं अपमानजनक रवैये से कायस्थ समाज में भारी रोष है। उपस्थित सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रत्युत्तर में कायस्थ समाज आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी हैसियत बताएगा और विकल्प पर विचार करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि कायस्थों नें संविधान बनानें प्रमुख योगदान दिया लोकतंत्र बनानें में कायस्थों की महती भूमिका रही है। वर्तमान में जो भी दल कायस्थ जाति को उचित सम्मान देगा कायस्थ समाज एकजुट होकर उनकी सरकार बनानें में अग्रणी भूमिका में रहेगा। बैठक को प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्वांचल, अनिल श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष सास्कृतिक प्रकोष्ठ के मनोज श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुकेश सहारा, रमन श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, रजनीकांत श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, निंदिया श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मधुसूदन श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने की तथा संचालन जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन युवाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी