वाराणसी में कमला कांत लगातार नौवीं बार ईंट निर्माता परिषद वाराणसी के अध्यक्ष निर्वाचित

रविवार को चांदमारी स्थित ओम विलास के सभागार में हुआ। इसमें कमला कांत पांडेय को लगातार नौंवी बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया। वहीं शिव प्रकाश सिंह को महामंत्री व ओम प्रकाश बदलानी उपाध्यक्ष व हीरालाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 04:57 PM (IST)
वाराणसी में कमला कांत लगातार नौवीं बार ईंट निर्माता परिषद वाराणसी के अध्यक्ष निर्वाचित
कमला कांत पांडेय को लगातार नौंवी बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया।

वाराणसी, जेएनएन। ईंट निर्माता परिषद वाराणसी का 41वां स्थापना दिवस एवं चुनाव का आयोजन रविवार को चांदमारी स्थित ओम विलास के सभागार में हुआ। इसमें कमला कांत पांडेय को लगातार नौंवी बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया। वहीं शिव प्रकाश सिंह को महामंत्री व ओम प्रकाश बदलानी उपाध्यक्ष व हीरालाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। 

चुनाव अधिकारी भागीरथी यादव की देखरेख में यह कार्रवाई हुई। चुनाव से पूर्व संस्था का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष ने केक काटा। इस दौरान हीरानंद लखमानी को मंत्री, मनसाराम आहूजा को ऑडिटर बनाया गया। इसके अलावा कमलेश नारायण सिंह, कैलाश नाथ पटेल, रमेश कुमार प्रदवानी, परमानंद प्रदवानी, सीताराम यादव, इंद्रपाल सिंह, गुलाब सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह सहित 11 कार्य समिति के सदस्य चुने गए। निर्वाचित अध्यक्ष कमला कांत पांडेय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।

सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संस्था को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस आयोजन के दौरान पदाधिकारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने कहा कि ईंट निर्माण को और बेहतर बनाया जाएगा। ताकि देश के साथ ही विदेशों में भी निर्यात बढ़ सके। संचालन ओम प्रकाश बदलानी तथा धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रकाश सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी