कल्याण सिंह ने डा. संगीता बलवंत को दिलाई थी भाजपा की सदस्यता, अब तक लिख चुकी हैं चार किताबें

राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। वह लोकसभा चुनाव प्रचार को सिरगिथा में सभा को संबोधित करने पहुुंचे थे। इसी सभा मंच में डा. संगीता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:50 AM (IST)
कल्याण सिंह ने डा. संगीता बलवंत को दिलाई थी भाजपा की सदस्यता, अब तक लिख चुकी हैं चार किताबें
राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

गाजीपुर, अविनाश सिंह। राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को वर्ष 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। वह लोकसभा चुनाव प्रचार को सिरगिथा में सभा को संबोधित करने पहुुंचे थे। इसी सभा मंच में डा. संगीता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया था। डा. संगीता को भाजपा में शामिल कराने में उस समय लोकसभा प्रत्याशी और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अहम रोल रहा। इससे पहले डा. संगीता बलवंत बसपा में थीं, लेकिन पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध होकर भाजपा में चली आईं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डा. संगीता बलवंत ने भाजपा को जीत दर्ज कराने के लिए जीतोड़ मेहनत भी किया। छात्र राजनीति से जुड़े होने के कारण उन्हें काफी सहयोग भी मिला। इनके कार्य से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व काफी प्रभावित हुआ। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सदर सीट से टिकट का दावा किया। सदर में बिंद जाति की बाहुल्यता और उनके बीच डा. संगीता की पकड़ को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनके दावे पर मुहर लगा दी।

अब तक लिख चुकी हैं चार किताबें

डा. संगीता को कविता और कहानी लिखने का काफी शौक है। वह अब तक चार किताबें लिख चुकी हैं। पहला ‘बचपन के वो दिन’ जो बाल कथा संग्रह है। दूसरी कहानी संग्रह ‘सजा’ लिखा, जिसमें नारी हृदय स्पर्श करती हुईं 25 कहानियां हैं। तीसरी पुस्तक ‘मेरा प्यारा हिंदुस्तान’ और चौथी ‘नेपाली लड़का’ है। यह दोनों भी बालकथा संग्रह हैं।

मिल चुके हैं कई सम्मान

डा. संगीता को उप्र हिन्दी संस्थान द्वारा सूर सम्मान 2013, दलित साहित्य अकादमी की तरफ से विरांगना सावत्री बाई फूल अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय सम्मानोपधि संस्था द्वारा काव्य श्री की मानद उपाधि, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा हिन्दी सांसद सम्मान, उप्र युवा साहित्य परिषद द्वारा स्व. इंदू भूषण शर्मा नीटू पुरस्कार, साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी परियावां प्रतापगढ़ द्वारा कबीर सम्मान और 2020 में एमआइटी भारतीय छात्र संसद द्वारा आर्दश युवा विधायक सम्मान मिल चुका है।

क्षेत्रीय नागरिकों का जो प्यार और आशीर्वाद मिला

प्रदेश सरकार ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूर्णतया खरी उतरने का प्रयास करूंगी। मुझे मंत्रीमंडल में सम्मिलित होने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का जो प्यार और आशीर्वाद मिला, इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।

डा. संगीता बलवंत, राज्यमंत्री।

chat bot
आपका साथी