मकर राशि में सूर्य के साथ बृहस्पति और शनि के योग का राशियों पर मिला जुला असर

मकर राशि में सूर्य के साथ बृहस्पति और शनि के आने से मौसम और सियासी बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार देश में आंदोलन और प्रदर्शन के अब योग बन रहे हैं। कुछ नेताओं को जहांं सत्ता से बाहर किया जा सकता है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:19 PM (IST)
मकर राशि में सूर्य के साथ बृहस्पति और शनि के योग का राशियों पर मिला जुला असर
मकर राशि में सूर्य के साथ बृहस्पति और शनि के आने से मौसम और सियासी बदलाव का संकेत है।

वाराणसी, जेएनएन। मकर संक्रांति के बाद से ही ग्रहों की चाल नए सिरे से बदलाव का कारक बन रही है। मकर राशि में सूर्य के साथ बृहस्पति और शनि के आने से मौसम और सियासी बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार देश में आंदोलन और प्रदर्शन के अब योग बन रहे हैं। कुछ नेताओं को जहांं सत्ता से बाहर किया जा सकता है वहीं सियासी बदलाव के भी संकेत हैं। आगामी 12 फरवरी तक मकर राशि में बृहस्पति और शनि के साथ सूर्य भी मौजूद रहेंगे।

इन तीन प्रमुख ग्रहों के साथ होने से देश-दुनिया में बड़े राजनीतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी बदलाव होने के योग हैं। इसका असर मौसम पर भी खूब पडे़गा। ज्योतिष संहिता ग्रन्थ मयूरचित्रकम् के अनुसार यह ग्रह युति देश दुनिया के लिये ठीक नहींं है। इस बाबत कहा गया है कि-

अर्कसौरी भौमसौरी तमस्सौरीज्यमङ्गलौ।

गुरुसौरी महायोगो महीनाशाय कल्पते ।।

यानि जिस समय सूर्य शनि अथवा मंगल शनि या राहु शनि या गुरु मंगल या गुरु शनि की युति होगी तो पृथ्वी में विनाश का भी योग बनेगा। सितारों की स्थिति के कारण 12 में चार राशियों को नौकरी, बिजनेस, सेहत और पारिवारिक मामलों में संभलना होगा। चार राशियों के लिए समय शुभ रहेगा और अन्य चार राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

मकर राशि में ग्रह देश में बदलाव का संकेत कर रहे हैं। सूर्य, शनि और बृहस्पति के कारण पश्चिमी राज्यों में तनाव, विवाद और असंतोष के साथ असामाजिकता और सेहत संबंधी मामलों में भी चिंता दिखेगी। इनके साथ देश के कुछ इलाकों में मौसमी बदलाव की वजह से दिनचर्या प्रभावित होगी। इनके अलावा शेयर मार्केट में तेजी के साथ धातुओं के दाम बढ़ने की संभावना है।

शनि दक्षिण मार्ग में आविक वीथी पर है इस कारण से फसलों को नुकसान सम्भव है। सीमा पर तनाव बढ़ने की  आशंका, धर्म, शिक्षा और न्याय के क्षेत्रों में संघर्ष और असन्तोष की स्थिति होगी। 

12 फरवरी तक वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय पूरी तरह शुभ होगा। इन राशि वालों के सोचे हुए जरूरी काम पूरे होंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौकों के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमीन जायदाद के अलावा रुके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। 

तीन ग्रहों का अशुभ असर मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर भी रहेगा। राशियों के लोगों को सेहत संबंधी परेशानी होगी तो माता की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ेगी। मनासिक तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि की आशंका है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकता है।

मेष, कन्या, धनु, और मीन राशि वाले लोगों पर मिला-जुला असर दिखेगा। इन चार राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में मेहनत के साथ दौड़-भाग और तनाव रहेगा। मेहनत का हालांकि पूरा फायदा भी आने वाले दिनों में मिलना तय है। आर्थिक हालात में सुधार होगा। इनकम तो बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी कम नहीं हो सकेंगे और नौकरी संग बिजनेस मे बड़े लोगों की मदद मिलेगी, लेकिन सुख कम मिलेगा।

chat bot
आपका साथी