बलिया में 'जागरण विमर्श' आज, पूर्वांचल के विकास पर होगा परिणामपरक संवाद

Jagran Vimarsh in Ballia समयबद्ध तरीके से पांच सत्र होंगे। इसके अलावा बलिया संवाद और कानून राज पर भी चर्चा होगी। किसानों को कृषि वैज्ञानिक नवीनतम सुझाव देंगे। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि होंगे। वह कृषि क्षेत्र में सामने आ रहीं चुनौतियों का निदान बताएंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:10 AM (IST)
बलिया में 'जागरण विमर्श' आज, पूर्वांचल के विकास पर होगा परिणामपरक संवाद
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित बलिया में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

बलिया, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित बलिया में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। नीति निर्माताओं से जनता का सीधा जुड़ाव होगा। जिले के प्रमुख मुद्दे जोरदार ढंग से उठेंगे। दैनिक जागरण के ''जागरण विमर्श'' के जरिए विकास के रास्ते खुलेंगे। राजधानी मार्ग पर कपूरी (फेफना) स्थित होटल बलियांस में बुधवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ विकास और सार्थक बदलाव की बात होगी। समयबद्ध तरीके से पांच सत्र होंगे। इसके अलावा बलिया संवाद और कानून राज पर भी चर्चा होगी। किसानों को कृषि वैज्ञानिक नवीनतम सुझाव देंगे। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि होंगे। वह कृषि क्षेत्र में सामने आ रहीं चुनौतियों का निदान बताएंगे।

प्रथम सत्र में किसानी में नवोन्मेष पर मंथन होगा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ब्रिजेंद्र सिंह, आइआइटी दिल्ली के रिटायर्ड प्रोफेसर गोपाल नाथ तिवारी, भारतीय बीज विज्ञान संस्थान मऊ के निदेशक डा. संजय कुमार, आजमगढ़ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के वैज्ञानिक रवि प्रकाश मौर्य और विकासशील किसान संतोष कुमार सिंह बतौर वक्ता संबोधित करेंगे। दूसरा सत्र विकास में ओडीओपी की भूमिका पर केंद्रित होगा। आजमगढ़ मंडल उद्योग के संयुक्त आयुक्त रंजन चतुर्वेदी, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह, सेंट्रल बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक राजकुमार पांडेय, बिंदी कारोबारी इफ्तेखार अहमद और सिंधौरा कारोबारी विनोद कुमार बात रखेंगे। तीसरा सत्र बलिया में विकास का सफर होगा। इसमें संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी सरकार का पक्ष रखेंगे। विधानसभा में बसपा के उपनेता उमाशंकर सिंह भी बात रखेंगे।

‘बार-बार बाढ़ का निदान क्या’, यह चौथा सत्र होगा। इस पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा और वाराणसी एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा प्रकाश डालेंगे। पांचवें सत्र में शिक्षा का मौजूदा ढांचा और नई संभावनाओं पर मंथन होगा। इसमें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कल्पलता पांडेय, डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के प्राचार्य डा. एके मिश्रा और आजमगढ़ के डा. दुर्गा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी विचार रखेंगे। समापन संबोधन धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे।

दोपहर 3.10 बजे से बलिया से संवाद होगा। इसमें आजमगढ़ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत के अलावा डीएम अदिति सिंह मौजूद रहेंगे। कानून व्यवस्था पर परिचर्चा में आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भी शामिल होंगे

chat bot
आपका साथी