IPL 2021 : आइपीएल में चमकेंगे पूर्वांचल के चार खिलाड़ी, आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर के एक-एक क्रिकेटर

आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाडिय़ों की खरीदारी गुरुवार को हुई। इसमें आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर से एक-एक खिलाड़ी का चयन टीम के लिए हुआ। इसमें आजमगढ़ से प्रवीण दुबे और सरफराज खान भदोही से शिवम दुबे और गाजीपुर से सूर्यकुमार का चयन हुआ है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 10:40 PM (IST)
IPL 2021 : आइपीएल में चमकेंगे पूर्वांचल के चार खिलाड़ी, आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर के एक-एक क्रिकेटर
IPL 2021आजमगढ़ से प्रवीण दुबे और सरफराज, भदोही से शिवम दुबे और गाजीपुर से सूर्यकुमार का चयन हुआ है।

वाराणसी, जेएनएन। IPL 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाडिय़ों की खरीदारी गुरुवार को हुई। इसमें आजमगढ़ से दो और भदोही व गाजीपुर से एक-एक खिलाड़ी का चयन टीम के लिए हुआ। इसमें आजमगढ़ से प्रवीण दुबे और सरफराज खान, भदोही से शिवम दुबे और गाजीपुर से सूर्यकुमार का चयन हुआ है।

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी हैं प्रवीण दुबे व सरफराज खान

आजमगढ़ ऋषि मुनियों और साहित्यकारों की धरती पर खिलाडिय़ों की भी कमी नहीं है। एक बार फिर यह साबित हो गया जब प्रवीण दुबे और सरफराज खान का चयन आइपीएल मैच के लिए हो गया। खास बात यह कि दोनों जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के ही निवासी हैं।

इसमें प्रवीण दुबे जागरण कार्यालय में बतौर मेहमान एक सप्ताह पहले मौजूद भी रहे। क्रिकेट के आल राउंडर प्रवीण दुबे आइपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरी बार मैदान में दम दिखाएंगे। वह अपने प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नजर आए। प्रवीण दुबे जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलसादपुर के नेतापट्टी गांव के निवासी हैं। उनके बचपन के बचपन के कोच भानु शर्मा व भूपेंद्र वीर सिंह रहे। चाचा लक्ष्मी कांत दुबे ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया। दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले प्रवीण वर्ष 2013 में टोयोटा यूनिवर्सिसटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं और वहीं से जिंदगी ने नया मोड़ लिया।

किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम के लिए चयनित सरफराज खान भी सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार गांव के रहने वाले हैं। क्रिकेटर के साथ समाजसेवी भी हैं। लाकडाउन के दौरान जब घर आए तो गोरखपुर मार्ग पर अपने लोगों के साथ खड़े होकर उधर से ट्रक पर सवार होकर घर जाने वालों को रोककर नाश्ता और पानी का इंतजाम किया। दोनों ही खिलाडिय़ों का कहना है कि मुझे आजमगढ़वासी होने पर गर्व है।

मुंबई इंडियंस समझती है गाजीपुर के सूर्यकुमार की उपयोगिता

आइपीएल 2021 के लिए विभिन्न फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाडिय़ों की खरीदारी के बीच हथौड़ा गांव निवासी मुंबई इंडियंस टीम के अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव फिर चर्चा में हैं। हालांकि उनकी भूमिका को देखते हुए मुंबई ने उन्हें अपने पास सुरक्षित रखा है। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया और टीम को विजेता बनाया था। हथौड़ा गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र धाकड़ क्रिकेट खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव को आइपीएल की नीलामी में मुम्बई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने टीम में रखा है।

दस वर्ष पूर्व सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियन ने वर्ष 2010-11 में खरीदा था। 2013 तक वे मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे, लेकिन फार्म में न होने के कारण मुंबई ने रिलीज कर दिया। तब अभिनेता शाहरूख खान के टीम कोलकाता नाइट राईडर्स ने सूर्यकुमार को खरीदा। सूर्यकुमार 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स में बने रहे और उप कप्तान की भी भूमिका निभाई। 2018 में पुन: वह मुंबई से जुड़ गए। पिछले आईपीएल में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। देश के अलावा विदेशी खिलाडिय़ों ने सूर्यकुमार को प्रतिभाशाली खिलाड़ी करार दिया था, लेकिन अब तक उन्हें टीम इंडिया में पर्दापण का मौका नहीं मिल सका। हथौड़ा गांव निवासी सूर्यकुमार यादव के पूर्व कोच विनोद यादव ने बताया कि मुम्बई इंडियन्स की फ्रेंचाइजी ने सूर्या को अपनी टीम में सुरक्षित रखा है। मुंबई इंडियन्स सूर्यकुमार की उपयोगिता समझती है। 

भदोही के शिवम बने राजस्थान रायल्स टीम का हिस्सा

भदोही के मानिकपुर गांव निवासी शिवम दुबे के मास्टर स्ट्रोक का जलवा कायम है। उसके आलराउंडर प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को आईपीएल 2021 श्रृंखला के लिए राजस्थान रायल्स की टीम ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसकी खबर लगते ही उसके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेषकर युवा वर्ग उत्साहित हो उठा है।

यकीनन फटाफट क्रिकेट में उसका मास्टर स्ट्रोक काम आएगी। इसके पहले जिस तरह जब उसने विजय हजारे ट्राफी में 58 गेंदों पर शतक बनाने का कारनामा किया था, तब से वह भारतीय चयनकर्ताओं की नजरों में आया। इसके पश्चात टी-20 व भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के विश्वास को कायम रखते हुए एक दिवसीय मैच में भी अपनी क्षमता को साबित कर चुका है। गुरुवार को राजस्थान रायल्स की ओर से उसे खरीदे जाने की जानकारी होते ही एक बार फिर से लोग उसके शानदार प्रदर्शन की कामना करने में लग चुके हैं। इसके पहले भी वह आइपीएल में खेल चुका है।

chat bot
आपका साथी