IPL 2020 : आजमगढ़ के प्रवीण दुबे दिल्ली कैपिटल के लिए खेलेंगे, गेंद को लेग ब्रेक कराने में माहिर

आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले प्रवीण दुबे आइपीएल मैच में आज दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए दुबई में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल ने उन्हें 35 लाख रुपये में खरीदा है। प्रवीण की अंगुलियों में गेंद को लेग ब्रेक कराने का जादू है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 09:06 PM (IST)
IPL 2020 : आजमगढ़ के प्रवीण दुबे दिल्ली कैपिटल के लिए खेलेंगे, गेंद को लेग ब्रेक कराने में माहिर
आजमगढ़ के प्रवीण दुबे आइपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए दुबई में खेलेंगे।

आजमगढ़, जेएनएन। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले प्रवीण दुबे आइपीएल मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए दुबई में खेलेंगे। उनकी टीम का सामना पंजाब की किंग्स इलेवन से होगा। दिल्ली की टीम में उनके चयन की खबर से सगड़ी तहसील के नरहनखास गांव समेत पूरे जिले में जश्न का माहौल है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने प्रवीण के अंदर की मेधा को छह वर्ष पूर्व तो विराट कोहली ने दो वर्ष पूर्व उनके बेहतर भविष्य की कामना की थी।

प्रवीण दुबे की रुचि बचपन से ही क्रिकेट में थी, जिसे समझा उनके चाचा लक्ष्मीकांत दुबे ने। अग्निशमन विभाग में कार्यरत लक्ष्मीकांत दुबे वर्ष 2003 में प्रवीण को अपने साथ आजमगढ़ ले आए। जहां सुखदेव पहलवान स्टेडियम में प्रवीण ने पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी पसीना बहाना शुरू कर दिया। स्टेडियम के कोच भानु शर्मा, उसके बाद भूपेंद्र वीर सिंह ने प्रवीण की बल्लेबाजी, बालिंग फिल्डिंग के कायल हुए। दोनों ही लोगों ने तराशना शुरू किया तो प्रवीण में निखार आती गई। कुछ ऐसी कि उनका चयन स्पोट्र्स हास्टल मेरठ में हो गया। उनके कोच कहते हैं कि प्रवीण की अंगुलियों में गेंद को लेग ब्रेक कराने का जादू है। उनकी इसी खासियत को हथियार बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल की टीम के रणनीतिकारों ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया है। हालांकि, प्रवीण वर्ष 2017-18 में बंगलुरु की टीम के 40 खिलाडिय़ों में शामिल रहे, लेकिन स्थान नहीं बना सके। उस समय भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भी उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा किया था। क्रिकेट के धुरंधरों की सराहना से उत्साहित प्रवीण अपने खेल को धार देने में जुटे रहे। उनका बेहतर प्रदर्शन ही उन्हें दिल्ली कैपिटल टीम का हिस्सा बना दिया। दिल्ली कैपिटल ने उन्हें 35 लाख रुपये में खरीदा है। प्रवीण दुबे ने भी टीम में शामिल होने की पुष्टि की है। लेकिन  यह भी कहा कि पिच एवं मौसम को देखने के बाद ही टीम की घोषणा की जाती है।

chat bot
आपका साथी