यूपी सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत 12 कोरोना पॉजिटिव, जौनपुर में चल रहा सघन जांच अभियान

वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जनपद में पुनः तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आईवहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 11:01 PM (IST)
यूपी सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत 12 कोरोना पॉजिटिव, जौनपुर में चल रहा सघन जांच अभियान
सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

जौनपुर, जेएनएन। वैश्विक महामारी  कोरोना का संक्रमण जनपद में पुनः तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

नगर विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पाॅजिटिव हो गये है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद उनके शुभचिंतको ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।। फिलहाल वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारन्टीन हो गये है। जिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया है। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चल रहे सघन जांच अभियान के तहत त्योहार के दिन भी 274 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जंग जारी है। रविवार को स्वस्थ हुए दो मरीजों को जहां छुट्टी दी गई वहीं तीन नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। जनपद में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 6791 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें से 6653 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कोरोना मरीजों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के क्रम में सभी विकास खंडों मेें टीम ने 720 लोगों का नमूना लिया। इनमें लक्षण वाले लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई।

chat bot
आपका साथी