वाराणसी में भारतीय वैश्य चेतना महासभा की बैठक, समाज को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा

भारतीय वैश्य चेतना महासभा वाराणसी मंडल की बैठक सोमवार को श्रीराम पीजी कॉलेज कॉमर्स एंड एजुकेशन पंचकोशी पैगंबरपुर सारनाथ में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि संगठन को वाराणसी ही नहीं पूरे प्रदेश में मजबूत किया जाएगा।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:40 PM (IST)
वाराणसी में भारतीय वैश्य चेतना महासभा की बैठक, समाज को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि संगठन को वाराणसी ही नहीं पूरे प्रदेश में मजबूत किया जाएगा।

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय वैश्य चेतना महासभा वाराणसी मंडल की बैठक सोमवार को श्रीराम पीजी कॉलेज कॉमर्स एंड एजुकेशन पंचकोशी पैगंबरपुर सारनाथ में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि संगठन को वाराणसी ही नहीं पूरे प्रदेश में मजबूत किया जाएगा।

कहा कि वैश्य समाज को राजनैतिक एवं सामाजिक भागीदारी करना होगा तब जाकर सभी राजनीतिक पार्टियां वैश्य समाज का सम्मान करेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण गुप्ता एडवोकेट को अधिवक्ता सभा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सेठ को कैंट विधानसभा का अध्यक्ष पद नियुक्ति पत्र  दिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल ने कहा कि समाज के सभी वैश्य वर्गोंं को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता  महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल व संचालन मंडल महामंत्री संगठन राजेश केसरी ने किया। बैठक में  प्रमुख रूप से राजेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, अभिषेक चौरसिया, कामेश्वर जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, मीरा सेठ, राजकुमार जायसवाल, विनय जायसवाल, धर्मेन्द्र उफ बाबू, राजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, राहुल गुप्ता, अजय साहू थे।

chat bot
आपका साथी