वाराणसी में महीने भर में सामनेघाट पुल से चार लोगों ने लगाई छलांग, जाली न लगने के कारण बना सुसाइड पॉइंट

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित शास्त्री ब्रिज जाली न लगने के कारण सुसाइड पॉइंट बन गया है।इस पुल पर आसानी से आत्महत्या करनेवाले छलांग लगा देते हैं।शनिवार को गंगापुल से एक वृद्ध महिला ने छलांग लगा दी

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:19 PM (IST)
वाराणसी में महीने भर में सामनेघाट पुल से चार लोगों ने लगाई छलांग, जाली न लगने के कारण बना सुसाइड पॉइंट
सामनेघाट स्थित शास्त्री ब्रिज पर जाली न लगने के कारण सुसाइड पॉइंट बन गया है।

वाराणसी, जेएनएन। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित शास्त्री ब्रिज जाली न लगने के कारण सुसाइड प्वाइंट बन गया है। इस पुल पर आसानी से आत्महत्या करनेवाले छलांग लगा देते हैं। शनिवार को गंगापुल से एक वृद्ध महिला ने छलांग लगा दी। आसपास गंगा में मछली मार रहे मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और मल्लाहों की मदद से वृद्धा की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि महिला का कोई पता नहीं चल पाया।इसके पहले 13 मई को एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी थी। एक महीने के अंदर चार लोगों की जान चली गई। इसके अलावा यहां अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले गंगा में मछली मारने वाले मल्लाहों ने दो लोगों की जान भी बचाई थी।

जाली न लगने के कारण सामनेघाट पुल बना सुसाइड पॉइंट

सामने घाट पुल से आए दिन लोगों के गंगा में छलांग लगाने और हादसे को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग रेलिंग की तरफ से दोनों तरफ 10 फीट ऊंची जाली लगने वाली थी जो आजतक नहीं लग पाई। सामने घाट से रामनगर तक बने पुल पर अक्सर आत्महत्या की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। कई बार झूठी सूचना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ के लोग घंटों तलाश करते रहते हैं। घटनाओं को रोकने के लिए अक्सर फैंटम और पुलिस दस्ता चक्रमण भी करती हैं लेकिन हादसे नहीं रूक रहे हैं। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि अक्सर हो रही घटनाओं को रोकने के लिए गंगा पुल पर ऊंची जाली लगाने के लिए पत्राचार भी किया गया है।जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सामने घाट पुल पर दोनों तरफ 10 फीट ऊंची जाली लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

दो को गिरफ्तार किया : रामनगर  पुलिस ने विश्व सुंदरी पुल के पास कटरिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान चोरी के हजारों रूपये के सामान, तमंचा व कारतूस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से उदय प्रताप त्रिसुलिया मुगलसराय के सेमरा तथा जावेद लोहता के कनई सराय का रहने वाला है। बरामद सामान माल व दुकानों से चुराए गए हैं।

chat bot
आपका साथी