वाराणसी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सदबुद्धि के लिए भाजपाइयों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वाराणसी के रामनगर किले के समीप बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को सदबुद्धि दिए जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:08 PM (IST)
वाराणसी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सदबुद्धि के लिए भाजपाइयों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से आक्रोशित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रामनगर किले के समीप बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रामनगर किले के समीप बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह को सदबुद्धि दिए जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धारा 370 को लेकर कहा है कि अगर कांग्रेस वापस सत्ता में आती है तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 वापस बहाल की जाएगी। इस तरह के विवादित बयान से देश का माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। और यह नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश हित में काम करने की बजाए अराजकता को बढ़ावा देने का काम किया है। पूर्व सभासद कुसुमलता शर्मा ने कहा कि धारा 370 को कानूनी ढंग से हटाया गया है। यह देश हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है। अब इस मुद्दे पर विवादित बयान देकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं को बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं। मनोनीत सभासद नंदलाल चौहान ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को पाकिस्तान समर्थित बताया है। कहा कि कश्मीर के लोग आज शांति और अमन के माहौल में जीना चाहते हैं। कांग्रेस नेता जितनी चाहे पाकिस्तान की भाषा बोलें लेकिन आम जनता इन्हें समझ गई है।भाजपा सभासद संतोष शर्मा, मनोज प्रजापति, अजित कुमार, मालती यादव,श्रुति लेखा,अंजू देवी,लक्ष्मीना साहनी तथा संतरी देवी सहित अन्य महिला व पुरुष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी