सब्जियों के नए साल में तेवर और भी ढीले, थाली में लगी महंगाई की आग हुई और भी ठंडी

वाराणसी सहित पूर्वांचल की विभिन्‍न सब्‍जी मंडियोंं में सब्‍जी की बेहतर आवक होने की वजह से दामों में नए साल में व्‍यापक स्‍तर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। दामों में कमी की वजह से लोगों की थाली में लगी महंगाई की आग ठंडी हो चुकी है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:25 AM (IST)
सब्जियों के नए साल में तेवर और भी ढीले, थाली में लगी महंगाई की आग हुई और भी ठंडी
दामों में कमी की वजह से लोगों की थाली में लगी महंगाई की आग ठंडी हो चुकी है।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल की विभिन्‍न सब्‍जी मंडियोंं में सब्‍जी की बेहतर आवक होने की वजह से दामों में नए साल में व्‍यापक स्‍तर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। दामों में कमी की वजह से लोगों की थाली में लगी महंगाई की आग ठंडी हो चुकी है। कारोबारियों के अनुसार दिन प्रतिदिन मौसम अनुकूल होने के साथ ही सब्जियां खेतों से निकलकर मंडी और घरों का रुख कर रही है। उत्‍पादन बेहतर होने की वजह से बाजार में कीमतों में व्‍यापक स्‍तर पर राहत है।  

कारोबारियों के अनुसार नए वर्ष में सस्ती हुई सब्जियां लोगों को राहत दे रही है। हालांकि 15 दिन पूर्व यही सब्जियां महंगे दाम पर बिक रही थीं। यह सारी सब्जियां अब पूरी तरह सस्ती हो गई हैं। आलू और प्याज के दाम के भी अब तेवर उतर गए हैं। इससे लोगों को व्‍यापक स्‍तर पर राहत मिली है। पहले जहां 700 से 800 में लोग सब्जी खरीदते थे वहीं अब 500 रुपये में झोला भरकर सप्‍ताह भर की खरीदारी कर पा रहे हैं।

शहर के लमही, पंचकोशी, चंदुआ सट्टी, दशाश्वमेध, पहडिया मंडी सहित अन्य छोटी मंडियों में किसानों द्वारा सब्जियों की खूब आवक हो रही है। इस कारण दाम कम हो रहे हैं। लमही सब्जी मंडी के आढ़ती भोला जायसवाल ने बताया कि मटर का दाम आधा हो गया है। वहीं पहड़िया मंडी के अमरनाथ ने बताया कि प्याज का दाम कम हो रहा है। नासिक और राजस्थान के अलवर से प्याज की आवक अब दोगुनी हो चुकी है। इस समय मंडी में 25 ट्रक प्याज की आवक रोज हो रही है।

सब्जियों के भाव में ऐसे लगी लगाम

सामान  पहले  अब
मटर  40      15
गोभी                20    10
टमाटर               40  10
आलू                   25   12
प्याज                    40 35
लहसुन              120    120
मिर्चा                  70   50
अदरक                   60 30
धनिया                     30 20
पत्ता गोभी               20  10
पालक                    20  10
मैथी                         25  20
बथुआ                       25  20 
शिमला मिर्च                 40 30
गाजर                       40   20
मूली                         20  10 
लौकी                         25   20

नोट-सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में दर्ज है और पहले दाम का आंकड़ा 15 दिनों का है।

chat bot
आपका साथी