मीरजापुर जिले में जैविक खाद से तैयार प्याज से सेहत संग किसानों की बढ़ रही आय

मन में ठान ले तो कोई काम कठिन नहीं। खेती के लिए रासायनिक खाद की बजाए नरायनपुर के गांगपुर के प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह ने जैविक खाद को विकल्प बनाया। जैविक खाद से उगाए गए उन्नत किस्म के प्याज आज लोगों की पसंद बने हुए हैं।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:20 AM (IST)
मीरजापुर जिले में जैविक खाद से तैयार प्याज से सेहत संग किसानों की बढ़ रही आय
गांगपुर के प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह ने जैविक खाद को विकल्प बनाया।

मीरजापुर, जेएनएन। मन में ठान ले तो कोई काम कठिन नहीं। खेती के लिए रासायनिक खाद की बजाए नरायनपुर के गांगपुर के प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह ने जैविक खाद को विकल्प बनाया। जैविक खाद से उगाए गए उन्नत किस्म के प्याज आज लोगों की पसंद बने हुए हैं। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर लोगों में जैविक खाद से तैयार प्याज की आज बाजार में काफी मांग है।  

प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग के खतरे और खेतों में हो रहे रासायनिक खाद के प्रयोग ने लोगों के जीवन को झकझोर दिया है। इससे जनमानस आए दिन बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। बावजूद अब लोग जागरूक हो रहे हैं। प्रगतिशील किसान आशीष कुमार ङ्क्षसह ने जैविक खाद का प्रयोग खेतों में कर रहे हैं, इससे उनके खेतों को मृदा प्रदूषण से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने बताया कि उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय के मार्गदर्शन से बीते वर्ष तीन बिस्वा जमीन में जैविक खाद का प्रयोग करते हुए प्याज की खेती की, इसमें उन्नत किस्म और बड़े आकार के प्याज पैदा हुए। वर्तमान वर्ष में 10 बिस्वा में जैविक विधि से प्याज की खेती की गई है। प्रति बिस्वा सामान्य प्याज 5-6 कुंतल प्याज की पैदावार होती है जबकि जैविक खाद के उपयोग से लगभग चार कुंतल प्याज की पैदावार होती है। जैविक खाद के प्रयोग से स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लाभकारी होता है। बताया कि सामान्य प्याज 25 से 30 रुपया तो वहीं जैविक खाद से तैयार प्याज 45 से 50 रुपया प्रति किग्रा की दर से बिक्री होती है, इससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

बोले अधिकारी

रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जैविक खाद के प्रयोग से उगाए गए उत्पाद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और मृदा की उपजाऊ क्षमता में भी वृद्धि होती है। किसान आशीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खाद से प्याज उगाकर सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। प्याज की मांग बाजार में होने के कारण उनकी आय में वृद्धि होगी। - अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी। 

chat bot
आपका साथी