मऊ में फर्राटा पंखे की हवा में सोते समय शरीर पर गिरा, करंट लगने से युवक की मौत

रात में चारपाई के समीप ही फर्राटा पंखा चल रहा था। लगभग 11 बजे अचानक पंखा उसके शरीर पर गिर गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंखी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर विधिक कार्रवाई शुरू की।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:09 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:09 AM (IST)
मऊ में फर्राटा पंखे की हवा में सोते समय शरीर पर गिरा, करंट लगने से युवक की मौत
पंखा शरीर पर गिर गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मऊ, जेएनएन। घोसी कोतवाली अंतर्गत पिढवल गांव के 33 वर्षीय युवक अरविंद कुमार राजभर की गुरुवार की देर रात करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात में चारपाई के समीप ही फर्राटा पंखा चल रहा था। लगभग 11 बजे अचानक पंखा उसके शरीर पर गिर गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंखी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर विधिक कार्रवाई शुरू की।

chat bot
आपका साथी