मऊ के मधुबन में दुधमुंहे बालक को कुत्ते ने नोच डाला, घर के बाहर चारपाई पर सोया था मासूम

बच्‍चा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान बच्‍चे के रोने की भी आवाज नहीं आई। मगर कुछ लोगों ने मुह में बच्‍चे को दबाए कुत्‍ते को देखा तो आनन फानन दौड़ पड़े मगर कई जगह काट कर गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया था।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:30 PM (IST)
मऊ के मधुबन में दुधमुंहे बालक को कुत्ते ने नोच डाला, घर के बाहर चारपाई पर सोया था मासूम
बच्‍चा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान बच्‍चे के रोने की भी आवाज नहीं आई।

मऊ, जागरण संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुबारी अंतर्गत धुस पुरवे में शुक्रवार की शाम एक दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। एक माह के एक दुधमुंहे बालक को कुत्ता उठा ले गया और बालक के शरीर पर कई जगह नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार बच्‍चा घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान बच्‍चे के रोने की भी आवाज नहीं आई। मगर कुछ लोगों ने मुह में बच्‍चे को दबाए कुत्‍ते को देखा तो आनन फानन दौड़ पड़े मगर बच्‍चे को कुत्‍ते ने पहले ही कई जगह काट कर गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया था। इसकी वजह से बच्‍चे ने दम तोड़ दिया। वहीं कुत्‍ते की इस घटना के बाद से ही गांव में कुत्‍ते के आतंक की चर्चा हो रही है।

धूस निवासी संतोष पुत्र रामअधीन की पत्नी सुनीता अपने एक माह के पुत्र को घर के दरवाजे पर चारपाई पर सुला कर किसी क़ाम बस पड़ोस में गई थी। इस बीच एक कुत्ता बच्चे को अपने मुंह में दबोच कर भागने लगा। यह देख गांव के कुछ लोगों ने कुत्ते का पीछा किया। इसके बाद वह बालक को पास के एक खेत में छोड़ फरार हो गया। कुत्ते द्वारा काटे जाने के कारण बुरी तरह जख़्मी बालक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के शव की हालात देख परिजनों सहित गांव के लोगों के भी आंसू निकल आये। मां सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। संतोष की तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। अभी एक माह पहले ही उसके आंगन में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। जबकि, माह भर के बच्‍चे को कुत्‍ते द्वारा काटकर मौत के घाट उतारने की घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

chat bot
आपका साथी