जौनपुर में काशी क्षेत्र के संगठनात्मक 16 जिलों से आए बूथ अध्यक्षों के साथ 27 नवंबर को राजनाथ सिंह करेंगे सम्मेलन

भाजपा ने अब से ही पूर्वांचल को केंद्रित कर लिया है। 12 व 13 नवंबर को दो दिवसीय दौरे में अमित शाह आए थे। संगठन बैठक के साथ जनसभा को संबोधित किया था तो अब पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ 27 नवंबर को आ रहे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 07:10 AM (IST)
जौनपुर में काशी क्षेत्र के संगठनात्मक 16 जिलों से आए बूथ अध्यक्षों के साथ 27 नवंबर को राजनाथ सिंह करेंगे सम्मेलन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ 27 नवंबर को आ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत भाजपा ने अब से ही पूर्वांचल को केंद्रित कर लिया है। 12 व 13 नवंबर को दो दिवसीय दौरे में अमित शाह आए थे। संगठन बैठक के साथ जनसभा को संबोधित किया था तो अब पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ 27 नवंबर को आ रहे हैं। जौनपुर में काशी क्षेत्र के संगठनात्मक 16 जिलों से आए बूथ अध्यक्षों के साथ का सम्मेलन करेंगे। इसमें 29 हजार पांच सौ पदाधिकारी शामिल होंगे।

जौनपुर के टीडी कालेज में सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रुपरेखा एवं योजना को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से गुरुवार को वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा थे। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली थी। उत्तर प्रदेश की जनता ने अपराध और भ्रष्ट्राचार से लिप्त सपा सरकार को उखाड़ फेंका और भाजपा को सत्ता सौंपी। देश में पीएम मोदी व प्रदेश में सीएम योगी के शासन को लोगों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में पूर्वांचल का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि चुनाव को रैलियों व मीडिया में नही बल्कि बूथ पर लड़ा जाता है। इसके लिए बूथ को मजबूत करना बूथ अध्यक्ष का पहला दायित्व है। बूथ जीतने के लिए बूथ पर सामाजिक समीकरण का भी विशेष ध्यान रखना होता है। इसके साथ ही बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को भी अपना सौ प्रतिशत देना होता है।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव जितने में बूथ अध्यक्ष की भूमिका अहम होती है। पार्टी का मानना है कि अगर बूथ जीत लिया तो चुनाव में सौ प्रतिशत जीत पक्की हो जाती है। आगामी 27 नवंबर को जौनपुर के टीडी कालेज में आयोजित काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में सभी 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसकी चिंता जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व विधान सभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी को करनी है। मंडल सह विधानसभा की बैठकें 19 नवंबर तक पूरी करनी है। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, सुशील त्रिपाठी दिलीप पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर आदि शामिल थे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी