बलिया में फेसबुक लाइव पर जहर पीते वीडियो किया था वायरल, प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली पुल के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने फेसबुक लाइव पर जहर पीते वीडियो अपलोड कर गायब होने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 जनवरी को दोनों ने बक्सर गंगा पुल पर शीशी से जहर पीते हुए वीडियो बनाया था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:33 PM (IST)
बलिया में फेसबुक लाइव पर जहर पीते वीडियो किया था वायरल, प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहर पीते वीडियो अपलोड कर गायब होने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली पुल के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने फेसबुक लाइव पर जहर पीते वीडियो अपलोड कर गायब होने वाले प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 जनवरी को दोनों ने बक्सर गंगा पुल पर शीशी से जहर पीते हुए वीडियो बनाया था, उसे फेसबुक लाइव के जरिए वायरल कर दिया था। उस समय मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को प्रेमी की बाइक पुल पर मिली थी। लोगाें ने उम्मीद जताई थी कि वे जहर पीने के बाद नदी में छलांग लगा दिए होंगे। पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। इसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस जुटी थी।

शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जहर पीने का नाटक करने वाले प्रेमी युगल भरौली पुल के पास मौजूद हैं। उपनिरीक्षक अजय यादव और उनकी टीम ने कल्हडि़यां निवासी प्रेमी उपेंद्र गोंड व प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती काे मेडिकल मुआयना कराया है। प्रेमी ने बताया कि हम लोगाें की कोई तलाश नहीं करे इसलिए ऐसा नाटक किया था। घटनाक्रम के बाद दोनों दिल्ली चले गए। वहां पर कुछ दिन रहने के बाद वाराणसी आकर कुछ काम करने लगे। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों के स्वजनों को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नशे में चालक ने नेवी के जवान पर चढ़ाई कार, भाई भी गंभीर

बैरिया थाना क्षेत्र के बीबीटोला में नशे में धुत अज्ञात वाहन चालक ने नेवी के जवान अंजनी कुमार और उसके भाई अंबुज कुमार पर कार चढ़ा दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। गुरुवार की रात एक होटल में शराब पीने के बाद चालक सफेद आल्टो कार लेकर निकला। रानीगंज की तरफ जाते लगभग 10 बजे ईंट ढो रहे दोनों लोगों पर कार चढ़ा दी। उनके घर पर कुछ निर्माण चल रहा था। ऐसे में दोनों घर के नजदीक रखी ईंटों को वहां पहुंचा रहे थे। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अंबुज नेवी का जवान है। वह विशाखापट्टनम से छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसका भाई अंजनी बीबी टोला में चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। स्वजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी