आजमगढ़ के महोली गांव में वृद्धा की सिर कूचकर हत्या, रुपये के लेनदेन को लेकर होता था विवाद

आजमगढ़ के महोली गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी में विवाद के बाद ईंट से प्रहार कर वृद्धा की हत्या कर दी गई। घटना का कारण पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:45 PM (IST)
आजमगढ़ के महोली गांव में वृद्धा की सिर कूचकर हत्या, रुपये के लेनदेन को लेकर होता था विवाद
पति-पत्नी में विवाद के बाद ईंट से प्रहार कर वृद्धा की हत्या कर दी गई।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी में विवाद के बाद ईंट से प्रहार कर वृद्धा की हत्या कर दी गई। घटना का कारण पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद बताया गया है। गांव की इमरती देवी (69) का उनके पति जित्तू राम से काफी दिनों से संयुक्त खाते का पासबुक रखने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की रात में भोजन के बाद दोनों घर के बाहर बरामदे में अलग-अलग सोए थे।उस समय पासबुक को लेकर फिर कहासुनी शुरू हो गई।मझले पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है कि उसी दौरान पिता और भाभी ने पास में रखे ईंट से प्रहार कर दिया और फरार हो गए। इमरती को स्वजन प्राइवेट हास्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

इमरती देवी के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।बड़े पुत्र विजय प्रताप कोलकाता में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हीं के परिवार के साथ जित्तू भी रहते हैं, जबकि इमरती देवी घर पर रहकर खेती करने वाले बिचले पुत्र ओमप्रकाश के साथ रहती थीं। सबसे छोटे पुत्र सुनील दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी में पासबुक रखने तो कभी किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।विवाद के कारण ही दोनों अलग-अलग दो पुत्रों के साथ रहते थे। मृतका के मझले पुत्र ओमप्रकाश ने पिता जित्तू व भाभी निर्मला पत्नी विजय प्रताप के खिलाफ तहरीर दी है। तरवां थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

वृद्धा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर बाजार के अशरफपुर मोड़ पर सोमवार को दिन में एक बजे झाड़ी में फेंकी गई बोरी में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। मुबारकपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। वृद्ध महिला के शरीर से सारे गहने गायब होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे वृद्धा का शव दोपहर बाद बरामद हुआ। उसके कुछ देर में ही शव की शिनाख्त धानमति उर्फ धनिया पत्नी मंगरु सोनकर निवासी अशरफपुर के रूप में हुई। दोपहर में 2.30 बजे सूचना पर पहुंचे स्जवन ने देखा कि उनके शरीर से गहने गायब थे। उसके बाद लूट के लिए हत्या की आशंका जताई जाने लगी थी।

chat bot
आपका साथी